चिंताजनक: गाजियाबाद दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी

प्रदूषण के मामले में भारत के लिए गंभीर चिंता की बात है, क्योंकि दुनिया के जिन 30 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की गई है, उनमें 22 शहर केवल भारत के हैं। इनमें गाजियाबाद विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। वहीं, विश्व का सबसे प्रदूषित शहर चीन का शिनजियांग है। स्विस संगठन आईक्यूएयर द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी करार दिया गया है।

दुनियाभर में जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2020 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता को हालांकि 2019 के मुकाबले 2020 में करीब 15 फीसदी सुधरा हुआ दिखाया गया है। इसके बावजूद दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में 10वें नंबर पर है। शिनजियांग के बाद नौ सबसे प्रदूषित शहर भारत के हैं। प्रदूषित शहरों की सूची 106 देशों में पीएम 2.5 डाटा के आधार पर तैयार की गई है।

यूपी के 10 शहर सबसे प्रदूषित
रिपोर्ट में दिल्ली के अलावा जिन भारतीय शहरों के नाम हैं उनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के दस शहरों के नाम हैं। गाजियाबाद दूसरा, बुलंदशहर तीसरा, बिसरख जलालपुर चौथा, नोएडा पांचवां, ग्रेटर नोएडा छठा, कानपुर सातवां, लखनऊ आठवां, मेरठ, आगरा और मुजफ्फरनगर। वहीं हरियाणा के फरीदाबाद, जींद, हिसार, फतेहाबाद, बंधवाड़ी, गुरुग्राम, यमुना नगर, रोहतक और धारूहेड़ा, जबकि राजस्थान का भिवाड़ी नौवां सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। वहीं बिहार का मुजफ्फरपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल है।

भारत में वाहन, जैव ईंधन, उद्योग व निर्माण सबसे बड़े स्रोत
वैश्विक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वायु प्रदूषण के सबसे बड़े कारकों में वाहन, खाना बनाने के लिए जैव ईंधन का इस्तेमाल, विद्युत उत्पादन, उद्योग, निर्माण, कबाड़ व पराली जलाना शामिल हैं। इसमें वाहनों से सबसे ज्यादा पीएम 2.5 का उत्सर्जन होता है। ग्रीनपीस इंडिया से जुड़े अविनाश चंचल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली सहित देश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार तो हुआ, लेकिन स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता की कीमत गंभीर बनी हुई है।

 

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "शोध में एआई का एकीकरण" पर दूसरे दिन का सत्र रहा ज्ञानवर्धक
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़: DPL सीज़न 2 में जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरी दमदार स्क्वॉड!
जेवर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
यूपी कैबिनेट के फैसले : हर ग्राम पंचायत में बनेंगे ग्राम सचिवालय, जनसंख्या नीति को मंजूरी
श्री आदर्श रामलीला मंचन: श्री राम के शिव धनुष तोड़ते ही काँप गया ब्रह्माण्ड
श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 : श्रीराम के अग्निवाण से रावण कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले का हुआ दहन
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
ग्रेटर नोएडा: डीसीपी  कोरोना वायरस से हुए संक्रमित
आगामी 30 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन, इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करन...
एनटीपीसी दादरी को सेफ्टी इन्नोवेशन पुरस्कार-2020 मिला
दिल्ली : लॉकडाउन के पहले दिन नई दिल्ली, राजीव चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री पर रोक
आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी ये ना समझें नहीं हैं कोरोना संक्रमित, ऐसे होगी पुष्टि
एमडीएम (DRUGS) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 4 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
पहला सहकारिता सम्मेलन: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे अमित शाह
नवरत्न फाउंडेशन द्वारा डॉ. ऐ.बी.एल. श्रीवास्तव कंप्यूटर शिक्षण केंद्र का शुभारंभ
नेफोवा अन्य बायर संगठनों ने सीएम योगी के सामने रखी बायर्स की समस्याएँ , सीएम ने दिया जल्द ठोस कार्...