होमगार्ड का आरोप : अधिकारी ने कराई तेल मालिश, खाना बनवाया …और कराते हैं गंदा काम

होमगार्ड ने अपने ही अधिकारी पर जबरन तेल मालिश कराने और खाना बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधिकारी शराब पीने के बाद कुकर्म कराने का भी दबाव बनाते हैं। पीड़ित ने डीजी होमगार्ड को शिकायती पत्र लिखा है। सोमवार रात प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना सामने आई। फिलहाल डिविजनल कमांडेंट ने जांच शुरू कर दी है।

15 दिन पहले एक होमगार्ड ने डीजी कमांडेंट को प्रार्थना पत्र भेजा था। पीड़ित होमगार्ड चिनौर स्थित जिला कमांडेंट कार्यालय में तैनात है। उसका आरोप है कि पिछले कई साल से उस पर अत्याचार किया जा रहा है। एक अधिकारी जबरदस्ती अपने कार्यालय में उसकी ड्यूटी लगाते हैं। अधिकारी उसे अश्लील गालियां देने के साथ जबरन खाना बनवाते हैं। तेल मालिश भी करवाते हैं। उसके विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

होमगार्ड का आरोप है कि पछले डेढ़ साल से शराब पीने के बाद उससे अधिकारी दुष्कर्म कराते हैं। उसके मना करने पर जान से मारने और नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।

प्रार्थना पत्र में होमगार्ड ने कार्यालय के एक बाबू पर प्रतिमाह एक हजार रुपये वसूलने और फर्जी रूप से आवास के रुपये निकालने का आरोप है। कई होमगार्ड की उम्र बढ़ाकर फर्जी दस्तावेज बनाकर ड्यूटी पर रखने का अभी आरोप है। पीड़ित होमगार्ड ने गोपनीय जांच कराने की मांग की है।पीड़ित होमगार्ड की ओर से भेजा गया सोमवार रात शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अफसरों को इसकी जानकारी मिली तो खलबली मच गई।

अधिकारी ने आरोप बताए निराधार- अधिकारी ने होमगार्ड के आरोपों को असत्य और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह 26 जून 2019 को शाहजहांपुर आए थे। आरोप लगाने वाला होमगार्ड तब भी कार्यालय में तैनात था। उन्होंने बताया कि बरेली के डिविजनल कमांडेंट इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी देखे:-

दादरी : लवकुश धार्मिक रामलीला कमेटी रामलीला, श्रीराम ने तोडा धनुष सीता ने पहनाई वरमाला
गांव भट्टा पारसौल मेरे संघर्ष के समय का साथी रहा है : विधायक धीरेंद्र सिंह
अपने ही राज्यों में अपने बने कांग्रेस का सिरदर्द, राहुल-सोनिया दे पाएंगे दवा?
कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता : जय प्रताप सिंह
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित
आईईसी कॉलेज में स्नातक दिवस समारोह का भव्य आयोजन
मतदाताओं को रिझाने के लिए लाई  जा रही अवैध शराब जब्त 
हिमाचल : छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन,तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण लोक अदालत स्थगित
जीडी गोयनका स्कूल में शिक्षा प्रस्तुतीकरण, बच्चों ने प्रस्तुत की विभिन्न राज्यों की झलकियाँ
आम्रपाली दुबे के बाद निरहुआ भी हुए कोरोना से संक्रमित, फिल्म की शूटिंग टली
भविष्य की चिंता: दिखने लगा है जलवायु परिवर्तन का असर
कराटे बेल्ट एग्जाम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लापरवाही न करें, डेढ़ से 2 महीने में भारत आ सकती है कोरोना वायरस की तीसरी लहर, एम्स चीफ ने बताया
पीएम नरेंद्र मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, ट्वीट किया फोटो
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अब होगी चीन की घेराबंदी, क्वॉड में बाइडेन की इस बात से बढ़ेगा ड्रैगन का टें...