कोरोना की नई लहर का कहर: 25 जिलों में लौटे पाबंदियों के दिन, 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन

देश में कोरोना की नई लहर के कहर ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। बीते 6 दिनों से लगातार देश भर में 20,000 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संकट गहरा रहा है। यही नहीं कोरोना के बढ़ते केसों के साथ ही पाबंदियों के दिन भी लौटने लगे हैं। अब तक देश के 25 जिलों में नाइट कर्फ्यू या लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। यही नहीं यदि हालात नहीं सुधरे तो कुछ और शहरों में पाबंदियां लग सकती हैं। इस बीच पंजाब के रूपनगर जिले में भी आज से नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह नाइट कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। प्रशासन के मुताबिक अगले आदेश तक यह जारी रहेगा।

पंजाब के 9 जिलो में नाइट कर्फ्यू
पंजाब के लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, होशियारपुर और रूपनगर में अगले आदेश तक के लिए नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 1,475 नए  केस सामने आए हैं। इसके अलावा 38 लोगों की मौत हुई है। पंजाब देश के उन कुछ राज्यों में से एक है, जहां हर दिन 1,000 से ज्यादा कोरोना के नए केस मिल रहे हैं।

सूरत, अहमदाबाद समेत गुजरात के 4 जिलों में रात्रि कर्फ्यू 
गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के चार मेट्रो शहरों में 17 से 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। प्रशासन की ओर से जिन चार शहरों में ये नाइट कर्फ्यू लगाए जाएंगे उनमें अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट का नाम शामिल है।

यही नहीं मध्य प्रदेश सरकार ने भी राजधानी भोपाल और इंदौर में 
मध्य प्रदेश सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। दोनों शहरों में 17 मार्च से अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, बेतूल, खारगौन में बाजारों को लेकर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। यहां कोई भी बाजार रात 10 बजे बाद न खोलने का आदेश दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे, अकोला जैसे शहरों में पहले से ही पाबंदिया लागू हैं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में पाबंदी, नागपुर में लॉकडाउन
महाराष्ट्र सरकार बीते करीब एक महीने से लगातार यह चेतावनी दी रही है कि यदि हालात ठीक नहीं हुए तो पूरे राज्य में ही लॉकडाउन लग सकता है। अब तक प्रदेश के करीब 10 जिलों में लॉकडाउन समेत नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लग चुकी हैं। नागपुर में सरकार ने 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके अलावा पुणे में स्कूल और कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। नासिक जिले में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। यही नहीं सोमवार को ही लातूर में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। परभणी जिले में दो दिन का वीकेंड लॉकडाउन बीते सप्ताह लागू किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इस सप्ताह भी ऐसा किया जा सकता है।

कई जिलों में लगा था जनता कर्फ्यू
इसके अलावा नांदेड़ में 12 से 21 मार्च तक के लिए नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। रायगढ़ जिले के पनवेल शहर में 12 से 22 मार्च तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। जलगांव जिले में 12 से 14 मार्च तक जनता कर्फ्यू लगा था। वाशिम जिले में भी 8 से 15 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था। इसके अलावा शनिवार को शाम 5 बजे से सोमवार को सुबह 9 बजे तक 38 घंटों का कर्फ्यू भी लगा था। धुले जिले में 14 मार्च से 17 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगा है। इसके अलावा साप्ताहिक बाजारों को भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

यह भी देखे:-

हत्या के विरोध में अट्टा गांव में किया गया कैंडल मार्च
दिल्ली में चला योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो में इन पांच गाड़ियों को जरूर देखें
आईटीएस डेंटल कॉलेज के बीडीएस 2023 के नये सत्र का आगाज
चार दिवसीय आत्मरक्षा कैप्शूल कार्यक्रम में सरकारी विद्यालय की छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण दिया गया
गोरखपुर में दौड़ तो अयोध्या-मुरादाबाद में नारी शक्ति का होगा सम्मान
वियतनाम बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रो थिच नहत तु का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय दौरा, सहयोग के न...
नोएडा में युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हर्षवर्धन, निशंक और बाबुल सुप्रियो समेत दर्जनभर मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
नववर्ष 2020 पर विशेष: देश में अमनचैन भाईचारा और तरक्की के नये आयाम स्थापित करने वाला हो अंग्रेजी नव...
अखिलेश यादव का दावा : अपने कार्यकाल में जो सेवाएं हमने शुरू कीं वही काम आ रही हैं आज
राष्ट्रीय लोक अदालत में 476896 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज
गौतमबुद्ध नगर के तीन थानों को मिली ISO सर्टिफिकेशन की बड़ी उपलब्धि
समसारा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
Bigg Boss 11: विकास गुप्ता के फैंस ने तोड़े सारे रेकोर्ड्स