अफ़्रीकी मूल के चार युवकों ने लूटी कैब, ड्राइवर से की मारपीट

ग्रेटर नोएडा। चार अफ़्रीकी मूल के युवकों ने ओला कैब बुक कराकर चालक के साथ मारपीट करके कैब, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया। घटना की रिपोर्ट थाना कासना में दर्ज हुई है।

एसएचओ कासना जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंकुर निवासी कंकड़खेड़ा जनपद मेरठ ने थाना कासना में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आज तड़के तीन बजे के करीब चार नअफ़्रीकी मूल के युवकों ने उसकी ओला कैब बुक करायी। चारों युवक दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास से कैब में बैठे। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों विदेशी अफ़्रीकी मूल के युवकों ने कार चालक को कार में बैठते ही मारपीट कर बंधक बना लिया।

चारों ने उसे थाना कासना क्षेत्र के रेयान पब्लिक स्कूल के पास चलती गाड़ी से फ़ेंक दिया। बदमाश ओला कैब की (बैगनआर कार), मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर भाग गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद में अफ़्रीकी मूल व नाईजीरियन युवकों द्वारा वाहन लूट की यह पहली घटना है। इससे पूर्व नाईजीरियन युवकों का नाम ठगी, मादक द्रव्य बेंचने व अनैतिक देह व्यापार में आता रहा है।

यह भी देखे:-

सेक्टर 20 थाना पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल स्नैचर, 8 चोरी की मोबाईल व चाकू बरामद 
पांच हज़ार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
हनीट्रैप चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अधिकारी को ब्लैकमेल कर मांग रहे थे मोटी रकम, महिला समेत तीन प...
अवैध हथियार सहित लुटेरा गिरफ्तार
बीटा-2 पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
देखें VIDEO, बारात चढ़त के दौरान झगड़ा, फायरिंग फिर मौत
टेलर को कार में अगवा कर बदमाशों ने की लूट
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर लगाया फर्जी रेप का आरोप , हुआ गिरफ्तार
मोबाईल से भरे कैंटर को को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
कासना पुलिस ने शातिर मोबाईल लूटेरे दबोचे, आधा दर्जन स्मार्ट फोन बरामद
छह साल से पुलिस को थी हत्यारे की तलाश, आज हुआ गिरफ्तार , 50 हज़ार का था ईनाम
आईपीएस के नाम पर बनाई फर्जी फेसबुक आईडी , फिर उसके दोस्त के साथ की ठगी, जानिए कैसे
रिटायर्ड आईजी के घर कीमती सामान चोरी
चिटहैरा नहर पर पुलिस मुठभेड़: ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
फर्जी दस्तावेजों से ऊबर को लाखों का चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार, 500 नकली आधार, 21 मोबाइल और कार ...