कांशीराम जयंती पर बोलीं मायावती: यूपी में अपने बलबूते लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे गठबंधन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि 2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे और अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे। मायावती कांशीराम की 87वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव को लेकर अंदर ही अंदर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते। बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी।

 

उन्होंने कहा कि बसपा से गठबंधन करने पर हमेशा दूसरे दलों को लाभ होता है इसलिए हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। मायावती ने अपने समर्थकों से कहा कि विरोधी दलों के साम, दाम, दंड और भेद के हथकंडे से सावधान रहें और पार्टी को चुनाव में अच्छी सफलता दिलाकर बसपा मूवमेंट को सफल बनाएं। यही पार्टी संस्थापक कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग एक बार फिर दुहराई। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

बसपा राज में चीनी मिलों के बिकने के सवाल पर मायावती ने कहा कि किस संस्था के साथ क्या किया जाना है, यह निर्णय सत्ता में रहने वाली सरकार करती है। चीनी मिलों को बेचने का फैसला कैबिनेट ने किया था। यह सरकार का सामूहिक फैसला था, यह किसी एक मंत्री की जिम्मेदारी नहीं। यह मंत्रालय भी दूसरे मंत्री के पास था।

यह भी देखे:-

बोरे में मिला अज्ञात महिला का शव
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर...
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में डीएम ने दिया बदलाव का निर्देश
यूपी: 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू, पूरा कार्यक्रम जारी
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो में इन पांच गाड़ियों को जरूर देखें
7वां वेतन आयोग : केंद्रीय Pensioners को लेकर जरूरी खबर, आपके WhatsApp पर आएगा अपडेट
मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता हेल्थ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
एपीजे इंटरनैशनल स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्वतंत्रता के उपलक्ष्य पर जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में स्पेशल अंसेबली 
रबूपुरा: शराबी पिता ने अपनी 6 माह की बेटी की पटककर की हत्या
बेवन नागर ने सुंदर भाटी के भाई समेत इन सात पर कराया एफआईआर, जानलेवा हमला करने का आरोप
आज का पंचांग , 6 जुलाई 2020 , जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त 
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
एक और झटका: महंगाई से जनता का बुरा हाल, अगले महीने से 11 फीसदी बढ़ सकती है CNG-PNG की कीमत
XU-3 सेक्टर के महासचिव अजय कुमार वर्मा ने जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया, सीईओ से तत्काल पुनर्निर्माण की...
भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला है 2021 का बजट - प्रो. मनीष शर्मा