ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद डर गई थीं इंदिरा गांधी, कराया था महामृत्युंजय जाप: सत्यपाल मलिक

मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने अपने गृह जिले बागपत में किसान आंदोलन को लेकर कई अहम टिप्पणियां की हैं। रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को खाली हाथ नहीं लौटने देना चाहिए। इस दौरान सत्यपाल मलिक ने सिख समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि वे लोग 300 सालों तक किसी बात को नहीं भूलते। अपनी बेबाकी के लिए चर्चित सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘सिख कौम कभी पीछे नहीं हटती और 300 सालों तक किसी बात को नहीं भूलती।’ यही नहीं इस दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि इंदिरा ने ब्लू स्टार ऑपरेशन के बाद एक महीने तक महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया था।

सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘ब्लू स्टार ऑपरेशन के बाद इंदिरा गांधी ने एक महीने तक महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया था। अरुण नेहरू ने मुझे बताया था कि जब मैंने उनसे पूछा कि वह ऐसा क्यों करा रही हैं, जबकि वह ऐसे कर्मकांड में यकीन नहीं करती हैं तो उनका कहना था कि तुम नहीं जानते, मैंने उनके अकाल तख्त को नुकसान पहुंचाया है। वे मुझे छोड़ेंगे नहीं।’ इस दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश में कोई कानून किसानों के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस देश में किसान और जवान संतुष्ट नहीं होंगे, वह प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए सेना और किसानों को संतुष्ट रहना जरूरी है।

अमीर हो रहे सरकारी बाबू, किसान हो रहा बदहाल: सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों में गरीबी हर दिन बढ़ती जा रही है, जबकि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हर तीन साल में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान जो बो देता है, उसकी कीमत कम हो जाती है। लेकिन उसे जो चीज खरीदनी होती है, उसकी कीमत अधिक होती है। किसान यह नहीं जानता कि वह लगातार क्यों गरीब हो रहा है। किसानों का सत्यानाश हो रहा है और उन्हें इसकी वजह भी नहीं पता। वह जब अपनी फसल को बोने जाते हैं तो कीमत कुछ और होती है, लेकिन जब फसल काटने का समय आता है तो कीमत 300 रुपये तक कम हो जाती है।

दूसरी जगह फसले बेचने जाने पर मिलती हैं लाठियां: गवर्नर मलिक ने कहा कि इस बात की बहुत चर्चा है कि किसान कहीं भी अपनी फसलों को बेच सकता है। यह 15 साल पुराना कानून है। इसके बाद भी जब मथुरा का किसान अपनी फसल बेचने के लिए पलवल जाता है तो उस पर लाठीचार्ज होता है। सोनीपत का किसान जब नरेला आता है तो भी उसे लाठियां ही मिलती हैं।

यह भी देखे:-

सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी में आग लगी
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के गुर्गों को नहीं मिली राहत, अदालत का जमानत देने से इंकार, भेजे गए जे...
बिना मास्क घूम रही महिला सिपाही ने टोकने पर छात्रा का मोबाइल तोड़ा, दी धमकी
मुख्तार अंसारी गिरोह के 11 शातिर अपराधी किए गए जिला बदर
जेवर में बनने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि अधिग्रहण बनेगा, देश व विदेश में मिसाल : धीरेन्द्...
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता  ग्रेटा थनबर्ग, वकील मीना हैरिस तथा पॉ...
Corona Cases in India: त्योहारी सीजन में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 12 हजार नए मामल...
गाजियाबाद के छात्र अकुल यादव ने वर्चुअल योग प्रतियोगिता जीती
बांदा: मुख्तार के काफिले पर परिंदा भी न मार सकेगा पर, सभी जवान आधुनिक राइफलों से होंगे लैस
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर कांग्रेस बोली, नरेंद्र मोदी और जेटली स्टेडियम भी खिलाड़ियों के...
जनता की समस्याओं पर फोकस: गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
गर्मी में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने , देखभाल के लिए एडवोकेट अभिषेक चौधरी की सराहनीय मुहीम, पढ़ें ...
ग्रेटर नोएडा के इस मशहूर मार्केट को ग्रेनो प्राधिकरण ने बताया अवैध, दर्ज कराया मुकदमा