लखनऊ : भाजपा सांसद की बहू ने खुदकुशी की धमकी के बाद काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने खुदकुशी की धमकी के बाद अपने हाथ की नस काटी, घायल अवस्था मे अंकिता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकिता ने रविवार देर रात को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाये थे।

इसकी जानकारी पर एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने तीन टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया। देर रात काकोरी में सांसद के घर के पास से पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है। अंकिता ने वीडियो में कहा कि आयुष तुम कहते थे कि तुम्हारे घर वाले तुमसे प्यार नहीं करते हैं। मुझे प्यार करते थे। मैं तुम्हारे कारण यहां थी। मुझे किस हाल में छोड़ दिया। यह भी नहीं सोचा कैसे रहूंगी। खाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं है। मेरा सब कुछ लुट गया। मेरे बारे में भी नहीं सोचा। सीधे अपने घर चले गए। उन्हीं लोगाें के पास जो तुमको प्यार नहीं करते थे। आज वही लोग अच्छे हैं। तुमने कहा था कि सरेंडर करने के बाद साथ रहूंगा। तुम थाने पर आए। वहां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जानकारी हुई। मैं थाने भी गई। वहां तुम नहीं मिले। तुमने मुझसे बात भी नहीं की।

 

यह भी देखे:-

दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जेल बंदियों की आध्यात्मिक उन्नति हेतु ध्यान, योग एवं प्रवचन एवं का “...
चला मुरारी हीरो बनने... पुलिस के सामने उसकी एक्टिंग और स्क्रिप्ट फेल हो गई पहुँच गया जेल
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षाएं अब सुबह कितने बजे से शुरू होंगी, पढ़े पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा : भारतीय हस्तशिल्प मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा हेंडीक्राफ्ट में ...
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने गांधी हत्या के आरोप में फांसी पर लटकाये गए ...
अवधेश अग्रवाल आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम' 2022 स्वागत समिति के अध्यक्ष मनोनीत
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी कर रहा है ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज
भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अभूतपूर्व प्रगति, डॉ. महेश शर्मा ने साझा किए प्रमुख योजनाएं
आज होगी सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे
एसएसपी के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने जारी की एडवाइजरी, मास्क नहीं पहनने पर ....
Dhara- 144 in Noida : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अब 30 जून तक बढ़ी धारा- 144, कर्फ्यू भी लगाया गया
भोपाल : हमीदिया अस्पताल से 800 से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, मामले की जांच शुरू
ऐसा वृक्ष जो सदियों से दिला रहा शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति, इसे नष्‍ट करने का मुगलों ने रचा था कुचक्...