गौतमबुद्धनगर पुलिस तबादला : आठ कोतवाल इधर से उधर किये गए

8 एसएचओ के तबादले कर दिए गए हैं गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में 8 एसएचओ के तबादले कर दिए गए हैं। जिले में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस महकमे में यह बड़ा फेरबदल है। खास बात यह है कि कुछ एसएचओ को नोएडा से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा से नोएडा भेजा गया है। पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने अब से थोड़ी देर पहले तबादला सूची जारी की है। यह फैसला पुलिस कमिश्नरेट में गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया है। रविवार को ही स्थापना बोर्ड की बैठक हुई थी। काम के आधार पर और जनहित में यह बदलाव किया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट से जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक थाना सेक्टर-20 के एसएचओ राकेश कुमार सिंह पदोन्नत हो गए हैं। वह अब पुलिस मुख्यालय में बतौर एसीपी काम करेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह का भी तबादला हो गया है। उन्हें थाना सेक्टर-20 का इंस्पेक्टर बनाकर भेजा गया है। सूरजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को स्थानांतरित करके नोएडा भेजा गया है। उन्हें थाना सेक्टर-24 में बतौर थानाध्यक्ष तैनाती दी गई है। थाना फेस-2 की इंस्पेक्टर अनीता चौहान का तबादला करके बिसरख भेजा गया है। उन्हें बिसरख कोतवाली का एसएचओ नियुक्त किया गया है। सेक्टर बीटा-2 के एसएचओ सुजीत उपाध्याय को थाना फेज-2 की जिम्मेदारी दी गई है। थाना सेक्टर-58 की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह को बादलपुर का एसएचओ बनाकर भेजा गया है। आईटी सेल ग्रेटर नोएडा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष त्रिपाठी को बीटा-2 कोतवाली का एसएचओ बनाया गया है। नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष वरुण पंवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को नॉलेज पार्क थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

यह भी देखे:-

बड़ी लापरवाही: खुले नाले में गिरा मासूम, बारिश के पानी से भरे नाले में डूबकर मौत
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मृतक आमिर के परिवार से मिले विधायक धीरेन्द्र सिंह 
डिजिटल मार्केटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने पर गौरव कुमार सम्मानित
NHRC Foundation Day: मोदी बोले- 'मानवाधिकार' के मुद्दों को चुनकर उठाने वाले पहुंचा रहे देश की छवि को...
लॉयड बिज़नेस स्कूल में NIPM चैप्टर स्तर क्विज़ का सफल आयोजन
नोएडा में दो सड़क हादसों में दो की मौत, महिला और युवक शामिल
मंत्री समूह समिति पर नेफोमा ने उठाये सवाल, मीटिंग को बताया दिखावा
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा , सात की मौत
उम्मीद एक सामाजिक संस्था का जागरूकता अभियान, कालेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया
ग्रेटर नोएडा : नाले में गिरी कार, दो विदेशी घायल
यमुना नदी और नहर में डूबे युवक, एक की मौत, एक का शव लापता
अतिक्रमण के खिलाफ और जोरदार अभियान चलाएगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
किसानों ने की पंचायत डीएमआईसी दफ्तर का करेंगे घेराव
जिला जज मलखान सिंह को बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई, अधिवक्ताओं ने जताया आभार
यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, ठंड के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर