एसडीआरवी स्कूल दनकौर में ब्लड डोनेट कैंप का हुआ आयोजन

एसडीआरवी स्कूल दनकौर में ब्लड डोनेट कैंप का हुआ आयोजन

दनकौर(खालिद सैफी):रविवार को दनकौर कस्बे में स्थित एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल में रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 38 लोगों ने पहुंचकर कैंप में अपना ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज वीके स्मिथ व स्कूल संचालक संदीप जैन ने ब्लड डोनेट करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला अफजाई भी की। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज वीके स्मिथ बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर ब्लड डोनेट करते रहना चाहिए। इससे अन्य दूसरे का भला होने के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी लाभदायक होता है।
एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के संचालक संदीप जैन ने रक्तदाताओं से आह्वान किया की वे इस नेक कार्य में उत्साह से भाग लें। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। रक्तदान का मकसद उन मरीज़ो की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से ज़िन्दगी की डोर कमज़ोर पड़ जाती है।उन्होंने बताया कि अक्सर काफी लोग रक्तदान करने से डरते हैं, लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं होती है। हमारा ब्लड किसी को मौत के मुंह से बचा सकता है, इसलिए दूसरों के लिए जीने की सोच बनानी चाहिए। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्लड डोनेट करना चाहिए। रक्तदान करने में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होती है।इस मौके पर हरीश शर्मा,शिवम ,हरपाल,विक्रम,क्रष्ण, मोहित,अजय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

BAKSON HOMEOPATHIC MEDICAL COLLEGE : न्यूरो और बायोफीडबैक सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, मानसिक स्वास्थ्य ...
ग्रेटर नोएडा में आयोजित जागरण विमर्श यूपी एनसीआर आशाएं और चुनोतियाँ में लोगों को संबोधित करते मुख्यम...
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड
कैराना उपचुनाव में मतदातओं ने दिखाया भाजपा को आईना
चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा: 14 नवंबर को डयबिटीज वॉक, YouTube Live Session में डॉक्टर से लीजिये परामर्श
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में गर्म कपड़ों, खाद्य पाठ्य सामग्री का किया वितरण
संजय भैया का नवनिर्वाचित सभासदों ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत।
25 नवंबर को किसान महापंचायत, मांगें न मानी गईं तो दिसंबर से दिल्ली कूच
सिटी हार्ट अकैडमी में गणेश चतुर्थी पर्व पर श्रद्धा और उल्लास का संगम
यूपी: प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ
जेवर एयरपोर्ट : विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से जमीन देने पर सहमती देने वाले किसानों की संख्या ब...
यमुना एक्सप्रेस वे पर 4 डेडिकेटेड थाने खोलने की की गई मांग,  यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 7 लो...
एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर आईआईएमटी कॉलेज ने किया पौधारोपण
भारतीय फैशन ज्वैलरी एवं एक्सेसरीज़ शो का 19वां संस्करण ग्रेटर नोएडा में हुआ भव्य उद्घाटन, वैश्विक खर...
रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर