बिहारः मां-बाप ने बोझ समझ बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा, किस्मत ने ‘खुशी’ को पहुंचा दिया इटली

दानापुर: कहते हैं कि किस्मत कब कहां पहुंचा दे ये किसी को नहीं पता। ऐसा ही एक वाकया सामने आया बिहार की राजधानी पटना में। चार वर्ष पूर्व बख्तियारपुर स्टेशन से लावारिस मिली तीन वर्षीय बच्ची खुशी को इटली से आए दंपती ने गोद लिया है। शुक्रवार को इटली के इलेक्ट्रिक ग्राफिक डिजाइनर कंप्यूटर इंजीनियर मिस्टनर लुका स्पांगनोली और शिक्षाविद मिसेज एलिजा स्टांगा ने सृजनी दतक संस्थान में आकर उसे गोद लिया।

गोद में उठाकर लगाया गले

इटली के दंपती दानापुर के लेखानगर स्थित नारी गुंजन संस्था में संचालित संस्थान के कार्यालय आए और गोद लेने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। नारी गुंजन की सचिव पद्मश्री सुधा वर्गीज ने बताया कि 08 जुलाई 2017 को बख्तियारपुर स्टेशन पर मिली खुशी को रेलवे चाइल्ड लाइन द्वारा सौंपा गया था। खुशी स्पेशल चाइल्ड है। गोद लेने के बाद दंपती ने उसे गोद में उठाकर गले से लगा लिया। दंपती ने बताया कि पहले से उनकी एक पुत्री लारा है। एक पुत्र समांगा को कंबोडिया से गोद लिया। अब खुशी दूसरी बेटी हो गई।

स्टेशन पर छोड़ गए थे माता-पिता

चार वर्ष पूर्व तीन वर्षीय बच्ची खुशी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल थाने की पुलिस को मिली थी। माता-पिता ने बच्ची को अपने जीवन से अलग कर बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पर छोड़ दिया था। स्टेशन पर भटकती मिली तीन वर्षीय खुशी ने कभी सोचा भी नही होगा एक दिन वो विदेश चली जाएगी। किस्मत ने उसे सीधे इटली पहुंचा दिया। खुशी की पहचान अब इटली की निवासी के रूप में होगी। नारी गुंजन की सचिव पद्मश्री सुधा वर्गीज ने बताया कि इससे पूर्व खुशी को ले जाने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिलीप कुमार कामत, समन्वयक सविता कुमारी की उपस्थिति में इटली के दंपति को खुशी को सौंपा गया। दंपति ने खुशी व अपने परिवार के सदस्यों के साथ बनाई गई संक्षिप्त विवरण की पुस्तिका सुधा वर्गीज को दी। समन्वयक सविता ने बताया कि अबतक केन्द्र से स्पेन, अमेरिका, कनाडा, स्वीदडन, डेनमार्क बच्चे गए हैं, इटली जाने वाली खुशी दूसरी बच्ची है।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत, 18 जून को होने वाले अधिवेशन में हो सकता है बडा फैसला
IBA की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न: उद्योगों के विकास के लिए बनाई नई योजनाएं
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 पर अयोध्या में श्रीराम जन्म से प्रजा में दौड़ी खुशी की लहर
भोपाल में कोरोना : पहली बार एक साथ अंतिम सफर पर निकलीं 41 लाशें, आठ महीने की बच्ची भी नहीं बची
हवन पूजन कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन , वृक्षारोपण और मास्क का वितरण
Digital India Programme के छह वर्ष पूरे, आज अभियान के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी
युवक की गला रेतकर हत्या, पत्नी लापता
श्री राजपूत करणी सेना की सभा: गौतम बुद्ध नगर में नई कार्यकारिणी का गठन
गौतम बुद्ध नगर में 29 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष मतदाता सूची सुधार अभियान
सागर हत्याकांड: सुशील कुमार को मिलेगा प्रोटीन युक्त भोजन या खानी होगी जेल की दाल-रोटी, याचिका पर फैस...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर GNIOT MBA संस्थान ने किया मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम, ग्...
यूपी : जल्द होगा कर्मचारियों को 11 प्रतिशत बढ़े डीए का भुगतान, वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजा प्...
एनसीसी स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए रमनपाल सिंह, समारोह में जुटे देश के ...
योगी सरकार की उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं बनीं मॉडल, पड़ोसी राज्य अपनाने को दिखे लालायित
विज्ञान प्रयोगशाला "आधारशिला" का उद्घाटन: छात्राओं के लिए नई दिशा
राष्ट्रीय लोक अदालत में 476896 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज