एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का WHO ने किया समर्थन, इस्तेमाल को लेकर डर की खबरों को किया खारिज

कोरोना वायरस की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका के इस्तेमाल को लेकर डर की खबरों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे प्रभावी करार दिया है। यही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इसके इस्तेमाल को बंद करने का कोई कारण नहीं है। दरअसल ऐसी खबरें मिली थीं कि इसका इस्तेमाल करने से डोज लेने वाले लोगों के शरीर में खून के थक्के जम रहे हैं। इसके बाद कई यूरोपीय देशों ने इसके इस्तेमाल को रोक दिया है। लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दवा को लेकर भरोसा दिया है। WHO की प्रवक्ता मार्ग्रेट हैरिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें इसका इस्तेमाल रोकने की जरूरत नहीं है। हमें इसकी डोज लेना जारी रखना चाहिए।

हैरिस ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार समिति की ओर से वैक्सीन के सेफ्टी डाटा का अध्ययन किया जा रहा है। अब वैक्सीन और ब्लड क्लॉटिंग के बीच कोई संबंध हमें नहीं मिला है। वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों के शरीर में खून के थक्के जमने की रिपोर्ट्स के बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड, इटली और रोमानिया जैसे यूरोपीय शहरों ने इस वैक्सीन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। मार्ग्रेट हैरिस ने इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एस्ट्राजेनेका अन्य वैक्सीन की तरह ही एक अच्छी दवा है। यही नहीं उन्होंने वैक्सीन के चलते मौतें होने को भी खारिज किया है।

मार्ग्रेट ने कहा, ‘हमने मौतें के डेटा का विश्लेषण किया है। वैक्सीन के चलते मौतों की बात सामने नहीं आई है। हमें निश्चित तौर पर एस्ट्राजेनेका का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।’ हालांकि उन्होंने कहा कि यदि इस दवा को लेकर कोई अन्य सुरक्षा चिंताएं हैं तो निश्चित तौर पर उसकी जांच  की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वैक्सीन को मंजूरी देने से पहले हम सेफ्टी के तमाम मानकों की जांच करते हैं। यदि सेफ्टी से जुड़ी कोई भी चिंता है तो हमें उसका ध्यान रखना चाहिए।

यह भी देखे:-

ताशकंद सम्मेलन: इमरान पर बरसे अशरफ गनी, कहा- पाकिस्तान से दाखिल हुए 10 हजार जिहादी लड़ाके
बंगाल चुनाव: घायल ममता बनर्जी 15 मार्च से देंगी विपक्ष को 'चोट', करेंगी ताबड़तोड़ रैलियां
गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट, संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा, अब तक 20 की मौत
बॉटलनेक टू ब्रेकथ्रू: बजट 2026-27 में कृषि से आईटी तक यूपी का बड़ा दांव
EV EXPO 2023: इलेक्ट्रिक व्हीकल के मेले में उमड़ी भीड़
25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में विशाल किसान महापंचायत: आर-पार की लड़ाई के लिए जुट रहे किसान, बड़े फैसले...
पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 23 अक्टूबर को दादरी में रोजगार मेले का आयोजन
मुंबई: सोशल मीडिया पर लिखा- शायद यह मेरी आखिरी गुड मॉर्निंग, अगली सुबह नहीं देख पाई यह डॉक्टर
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
भारत पहले ही जानता था अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ, बस टाइमिंग में है फर्क- सीडीएस जनरल रावत
World Air Quality Report 2020: दुनिया के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 22 भारत में, जानिए दिल्ली...
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जेल बंदियों की आध्यात्मिक उन्नति हेतु ध्यान, योग एवं प्रवचन एवं का “...
ऑपरेशन कराने अस्पताल में एडमिट मरीज निकली कोरोना पॉजिटिव , मची अफरा तफरी, डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटाइन ...
बिजली कटौती पर सीएम योगी सख्त : अफसरों पर करें कार्रवाई करने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत
DU Exam Form 2021: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स के लिए डीयू ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 फरव...