सपा के मिशन-2022 को लेकर अखिलेश का ऐलान, बोले-बड़े दलों से खराब रहा अनुभव, अब छोटे दलों से होगा गठबंधन

सपा अभी से 2002 की तैयारी में जुट गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव जिलावार पहुंच कर पार्टी के लोगों से विस्तार से बात कर रहे हैं। बातचीत में सपा सरकार के कामों का हवाला दे रहे हैं। यह भी ऐलान किया है कि अब बड़े दलों से गठबंधन नहीं होगा। छोटे दलों के साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगे। मुरादाबाद में भी उन्होंने इस बात पर जोर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री की कोशिश यही है कि जहां सुधार की गुंजाइश होगी वहां करेंगे। बातचीत में उन्होंने यह स्वीकारा कि बड़े दलों (कांग्रेस बसपा ) के साथ गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा। इस वजह से इन दलों से दूरी बना कर रखेंगे। छोटे और स्थानीय दलों को आगामी चुनाव में तरजीह देंगे। भाजपा से नाता रखने वाले दलों से भी उन्होंने दूर रहने को कहा। उनसे जब यह सवाल किया गया कि क्या अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा से भी गठबंधन करेंगे तो उनका जवाब था वह भी छोटा दल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में संभल और मुरादाबाद के सांसद समेत कुछ और जनप्रतिनिधियों के घर पहुंच कर बात की। फीडबैक लिया कि किस तरह तैयारी की जाए। सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रेस कांफ्रेंस के बाहर भारी संख्या में सपाई इंतजार में खड़े रहे। होटल हॉली डे में लंबे समय तक नेताओं का जमावड़ा रहा।

गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण देकर एकजुटता का संदेश

अखिलेश यादव ने एक उदाहरण मुरादाबाद के आयोजन का दिया। जिसमें बताया कि मैं अभी सांसद डा. एसटी हसन के आवास से आ रहा था रास्ते में एक मेला दिखा जिसमें हिन्दू मुस्लिम एक साथ इन्जावय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा इस पक्ष में रही है कि धर्म निरपेक्षता कायम रहे। लोग आपस में मिल जुल कर रहें। भाजपा भेदभाव पूर्ण काम करती है।

यह भी देखे:-

हम लॉकडाउन के दूसरे चरण को लेने के लिए शायद तैयार नहीं होंगे... COVID-19 महत्वपूर्ण सूचना
प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ दिसंबर 2019 परीक्षा का शांतिपूर्ण रूप से समापन
कोरोना: बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक व्यक्ति नहीं विचार का नाम है :चेतन
गोपाष्टमी पर गौशालाओं में पूजा-अर्चना, गौ रक्षा आंदोलन की तैयारी
नेफोवा कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ, नेफोवा की टीम का विस्तार किया गया
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
Rath Yatra Live: कोरोना के साये में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं
भारत में 160 दिनों में सबसे कम 25 हजार कोरोना के नए केस आए सामने
लापता युवक के परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: UMIS 2025 का भव्य उद्घाटन, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में नए युग ...
यूपी: विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
उपराष्ट्रपति ने चैन्नई में आज कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली
दनकौर : विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता...
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप: पहले गेम में लिरेन से हारे गुकेश, प्रशंसकों का उत्साह बरकरार
एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार