ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हमले का लगाया था आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव की हॉट सीट नंदीग्राम से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन भर दिया है। यहां से उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा। दो दिन पहले ही ममता बनर्जी ने यहां से अपना पर्चा भरा था, जिसके बाद वो एक हमले का शिकार हो गई थीं। वहीं आज ममता पर हुए कथित हमले को लेकर टीएमसी सांसद काली पट्टी बांधकर चुनाव आयोग से मिलने गए। टीएमसी ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उधर, कांग्रेस पार्टी ने बंगाल चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
CM Mamata Banerjee has responded well to the treatment. She has been discharged with appropriate instructions, due to her repeated requests. She has been advised to review after 7 days: SSKM Hospital, Kolkata pic.twitter.com/9eAfvWK5VL
— ANI (@ANI) March 12, 2021
ममता को मिली अस्पताल से छुट्टी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कहा कि ममता बनर्जी पर इलाज का अच्छा असर हुआ है। उनके बार-बार अनुरोध किए जाने की वजह से उचित दिशानिर्देशों के साथ उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें सात दिन बाद फिर से जांच करवाने की सलाह दी गई है।
