क्वाड देशों की पहली बैठक आज: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा

क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुखों के बीच पहली बैठक शुक्रवार को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्चुअल बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

क्वाड देशों की यह बैठक समकालीन चुनौतियों जैसे लचीला आपूर्ति शृंखला, उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।

बैठक में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मोरिसन के बीच साझा हितों वाले क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान कोरोना महामारी का मुकाबला करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, समान एवं सस्ते टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग पर भी चर्चा होगी।

चीनी उत्पादों पर निर्भरता कम करने पर होगी बात
बैठक के दौरान चीनी उत्पादों पर निर्भरता कम करने की मंशा पर भी चर्चा होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन दुनिया में  60 फीसदी दुर्लभ धातुओं का उत्पादन करता है और बाजार पर इसका कब्जा है जो दुनिया के लिए आपूर्ति की चिंताओं को बढ़ाता है। क्वाड देशों की इस वार्ता का उद्देश्य नई उत्पादन तकनीकों और विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहयोग कर इसका मुकाबला करना है।

 

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प
DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों पर ढेरों नौकरियां, यहां से जानिए पूर...
15 जून से भरेगी उड़ान: जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स, इंडिगो की पहली टेकऑफ
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
नोएडा में एनसीआर में हार्ट के सबसे बड़े अस्पताल समूह मेट्रो ग्रुप के दो अस्पतालो पर इनकम टैक्स डिपार्...
कोविड-19 : पीएम मोदी कल 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत, स्थिति पर होगी नजर
Carry Bag: उपभोक्ता फोरम ने कहा ग्राहक से कैरी बैग के पैसे वसूलना गलत, नामी रिटेल कंपनी पर लगाया जुर...
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पौधा प्राधिकरण भवन का किया शिलान्यास
गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का आयोजन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
लखनऊ: आज आजम खान की कोर्ट में पेशी, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश होंगे
सीबीएसई, आईसीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा: आज सभी याचिकाओं पर होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला
राष्ट्रीय मंच पर चमकी स्थानीय प्रतिभा: आकाश दुबे ने 'सारेगामापा' में बिखेरी अपनी चमक
‘पहल’ ने 1100 कंबलों का लक्ष्य निर्धारित कर, अनाथ आश्रम में बांटे कंबल
मुआवजे के लिए भटक रहे मृत कोरोना योद्धाओं के आश्रित, जिले से सचिवालय तक घूम रहीं फाइलें
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया पौधरोपण