तस्वीरें: महाशिवरात्रि पर आज बाबा विश्वनाथ पहनेंगे ये खास सेहरा, गौरा पहनेंगी गुजराती लहंगा

महाशिवरात्रि पर शिव को दूल्हा और गौरा को दुल्हन बनाने की तैयारी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी के टेढ़ीनीम स्थित आवास पर जोर-शोर से चल रही है। महंत आवास को रंग-बिरंगे झालरों और फूलों से सजाया जा रहा है। खास अवसर के लिए भगवान रत्नाकर और मां पार्वती के लिए विशेष परिधान तैयार कराए गए हैं।   दूल्हा बनने वाले भगवान शिव के सिर पर मेवे का सेहरा सजेगा तो देवी पार्वती गुजरात का लहंगा धारण कर विवाह मंडप में विराजमान होंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया भगवान शंकर की रजत मूर्ति को धारण कराया जाने वाला सेहरा सूखे मेवों से तैयार कराया गया है।

 

वहीं माता गौरा के लिए गुजरात का गुलाबी लहंगा खासतौर से मंगाया गया है। बहुरंगी रेशमी धागों से की लहंगे पर कढ़ाई की गई है। लहंगे के बार्डर पर नगदार गोटे भी लगवाए गए हैं

महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को विवाह की रस्म विधि विधान से महंत आवास पर रात्रि आठ से दस बजे तक होगी।  महंत आवास पर बाबा के विवाह की परंपरा का निर्वाह करने के उपरांत महंत परिवार के सदस्य काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती के विवाह का कर्मकांड पूर्ण करने के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी देखे:-

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 20 से 22 जून तक 16 वां इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज फेयर (IFJAS...
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से सदमे में है स्टार्स
जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट द्वारा स्पिकमैके ओरिएंटेशन का आयोजन
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 द्वारा भव्य मंचन का शुभारंभ गणेश वंदना से, नारद मोह प्रसंग ने जीता दर्शकों...
लेफ्टिनेंट कर्नल बनने पर करण बैंसला सम्मानित
बाईक सवार बदमाशों ने सुपरवाइजर को लूटा
फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल,स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
चोरी की ट्रैकटर ट्राली के साथ चार चोर गिरफ्तार
जारचा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में बागेश्री संगीत विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
स्थापना दिवस : बिमटेक ने मनाया अपना 2 अक्टूबर, 2021 को 34वां स्थापना दिवस,
समाज को स्वरोजगार के बेहतर विकल्प दिलाएगा गुर्जर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े असलाह तस्कर, पिस्टल व तमंचा बरामद
'एम.एस.एम.ई-आई.डी ने एक्यूरेट कालेज में किया स्टार्ट-अप यूनिट का शुभारंभ व्याख्यान'
विश्वेश्वरैया इंस्टीटूशन्स में बृहत् रोजगार मेला का आयोजन