काशी से हरिद्वार तक महाशिवरात्रि की धूम, कुंभ में शुरू हुआ शाही स्नान
Mahashivratri 2021: देशभर में आज महाशिवरात्रि 2021 की धूम है। काशी से लेकर हरिद्वार तक और उज्जैन से लेकर गोरखपुर तक भक्त भगवान शिव की आस्था में डूबकी लगा रहे हैं। देश में आज चारों तरफ बम-बम गूंज रहा है। हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट से लेकर वाराणसी के अस्सी घाट तक भगवान शिव के भक्त जुटे हुए हैं और आज के दिन पावन डुबकी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, मंदिरों के बाहर भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आज कुंभ का पहला शाही स्नान भी होना है। तो चलिए देखते हैं देश में महाशिवरात्रि कैसे मनाई जा रही है।
हरिद्वार: हर की पौड़ी घाट पर अब तक 22 लाख भक्तों ने लगाई डुबकी।
हरिद्वार: हर की पौड़ी घाट पर अब तक 22 लाख भक्तों ने लगाई डुबकी। आईजी पुलिस संजय ने कहा कि कुंभ मेला में आज अब तक 22 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है और अब शाही स्नान की बारी है।
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से पटी काशी
महाशिवरात्रि पर महादेव की नगरी श्रद्धालुओं से पटी हुई है। हर तरफ हर-हर बम-बम की गूंज सुनाई दे रही है। बुधवार की देर शाम से ही काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लोगों की कतार मंदिर के बाहर लग गई थी। शिवालयों के कपाट मंगला आरती के बाद खुले तो दर्शन करने वालों का सैलाब बढ़ता ही चला गया।
Varanasi: Streets outside Kashi Vishwanath Temple were chock-a-block with hundreds of devotees as they queue up for 'darshan' this morning, on #MahaShivaratri pic.twitter.com/jM7vvuY4mj
— ANI UP (@ANINewsUP) March 11, 2021
कुंभ के पहले शाही स्नान से पहले लाखों लोग पहुंचे हरिद्वार
आज गुरुवार को होने वाले महाशिवरात्रि के पहले शाही स्नान के एक दिन पहले लाखों श्रद्धालु और कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे गए। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाट पूरी तरह श्रद्धालु से पैक रहे। अपेक्षा से अधिक भीड़ आने के कारण गुरुवार को लागू करने वाला ट्रैफिक प्लान बुधवार दोपहर 2 बजे लागू करना पड़ा। चमगादड टापू और दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग फुल होने के कारण सिंहद्वार से रूट डायवर्ट कर वाहनों को बैरागी पार्किंग में भेजा गया।
Up to 22 lakh devotees have performed 'snan' till now. We are going to begin the process of emptying this ghat (Har Ki Pauri) as 'akharas' are getting ready for 'shahi snan': Sanjay Gunjyal, IG Police, Kumbh Mela in Haridwar #Uttarakhand pic.twitter.com/RNr0mPdNCv
— ANI (@ANI) March 11, 2021
हरिद्वार में आज होगा शाही स्नान
महाशिवरात्रि के दिन हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान आज होगा। मेला और जिला पुलिस और प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली है। सुबह से शाम तक सन्यासियों के 7 अखाड़े हरकी पैड़ी पर क्रमवार गंगा स्नान करेंगे। उधर बुधवार दोपहर को भीड़ बढ़ने के बाद ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। बुधवार से ही हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की सीमा और हरकी पैड़ी पर कोरोना की रैंडम जांच की जा रही थी। वहीं कई श्रद्धालुओं को कोविड-19 की आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट न लाने पर वापस भी भेजा गया था। इधर अखाड़ों में भी पहले शाही स्नान को लेकर जगब का उत्साह नजर आ रहा है।
