नोएडा में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, वाट्सअप हैक कर सेविंग एकाउंट में पड़े धन को साफ कर दिया

नोएडा : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार साइबर अपराध को रोकने के लिये लाख वादे करे लेकिन साइबर अपराधियों के हौसले फिलहाल बुलंद दिख रहे हैं. नोएडा में साइबर अपराधियों ने कोहराम मचा रखा है. किसी का वाट्सअप हैक कर लिया जा रहा है तो किसी के सेविंग एकाउंट में पड़े धन को साफ कर दिया जा रहा.

एक मामला नोएडा के सेक्टर 82 से सामने आया है. यहां पीएनबी की ग्राहक बबीता देवी के खाते से अवैध ढंग से 11 लाख 33 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है.

पीड़ित बबीता देवी का कहना है कि उसके पास पीएनबी के कस्टमर केयर की चेक कन्फर्मेशन के लिए कॉल आई थी. उसके कुछ समय बाद ही महिला के अकाउंट से 11 लाख 33 हजार रुपये निकाल लिये गए. वहीं पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस को दी.

महिला को शक कस्टमर केअर अधिकारी पर है. भंगेल सेक्टर 82 की रहने वाली महिला का कहना है कि उसने ये पैसे घर खरीदने के लिये किसी से कर्ज पर लिये थे. ठगों ने बड़े ही आराम से पैसे गायब कर दिए. महिला ने अपने शिकायती पत्र में जानकारी दी है कि उसने कभी भी नेट या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं किया. बावजूद इसके उसके एकाउंट से पैसे गायब हो गए.

फिलहाल पीड़ित महिला पैसे वापस पाने के लिए दर दर भटक रही है.

देखें बैंक और पुलिस को प्रस्तुत शिकायती पत्र-

यह भी देखे:-

बच्चों ने पेपर क्विलिंग आर्ट के माध्यम से बनाई सुंदर राखियां
सीरम ने कहा: टीकों की संख्या देखे बिना सरकार ने बढ़ाया टीकाकरण अभियान का दायरा
ग्रेटर नोएडा में 10वें स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो 2022 का शानदार आगाज
लखनऊ : भाजपा सांसद की बहू ने खुदकुशी की धमकी के बाद काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती
कोविड-19 महामारी को लेकर आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की
सांसद नवनीत राणा ने 3100 जोड़ों संग की थी सामूहिक समारोह में शादी, जानें- कौन हैं विधायक पति
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों को मिले बड़ी राहत
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से त्रि-दिवसिय प्रेरणा विमर्श-2023 का हुआ श्रीगणेश
बदलाव: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए 15 थर्ड जेंडर ,थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार और ...
ग्रामीण विकास को लेकर जीपी डीपी योजना तैयार
INDIA Alliance Meeting: INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में संपन्न, जल्द ही तय होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूल
महंगाई के विरोध में बहुजन साइकिल यात्रा क्या 11 दिन पूरे
गड्ढे के चक्कर में खाई में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल
महिलाओं की आवाज़ सुनेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला, 31 मई को होगी जनसुनवाई
पुलिस महकमे में तबादले, शासन ने किया चार एडिशनल एसपी का ट्रांसफर
ग्रेटर नोएडा : दिल्ली-एनसीआर से बाईक व कार उड़ाने वाले चोर गिरफ्तार