नंदीग्राम में ममता बनर्जी चोटिल, इलाज के लिए कोलकाता लाई गईं, राज्यपाल धनखड़ अस्पताल पहुंचे

विधानसभा चुनाव 2021 LIVE अपडेटः बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से अपना नामांकन भर दिया। नामांकन से पहले ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के सबसे पुराने शिव मंदिर के दर्शन किए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में जाने से पहले ममता बनर्जी ने पैदल मार्च भी किया, जिस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेला होबे का नारा लगाया। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार गुरुवार को वह कालीघाट से घोषणापत्र भी जारी करेंगी। बहरहाल, दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम को ममता बनर्जी के चोटिल होने की खबर आई। उन्होंने अपने चोटिल होने के पीछे किसी बड़ी साजिश का आरोप लगाया। इधर टीएमसी ने कहा है कि वह इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

सीएम ममता का हालचाल लेने के लिए राज्यपाल धनखड़ पहुंचे अस्पताल
सीएम ममता का हालचाल लेने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ अस्पताल पहुंचे हैं।

ममता के इलाज के लिए छह वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इलाज के लिए छह वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।

चोटिल ममता के खिलाफ अधीर रंजन ने दिया विवादित बयान
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने चोटिल ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सहानुभूति हासिल करने के लिए यह ‘सियासी पखण्ड’ है। चुनाव से पहले, उन्होंने नंदीग्राम में कठिनाइयों का सामना करने के बाद इस ‘नौटंकी’ की योजना बनाई। सिर्फ सीएम ही नहीं, वह पुलिस की भी मंत्री भी हैं। क्या आप मान सकते हैं कि पुलिस मंत्री के साथ कोई पुलिस नहीं थी?

कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में होगा ममता का इलाज
ममता बनर्जी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंच चुकीं हैं। इसी अस्पताल में उनका इलाज किया जाएगा।

 

 

 

यह भी देखे:-

'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
अलग-अलग सड़क हादसों में चार की गई जान
वृक्षारोपण महाकुम्भ : गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण , हर साल मनाया जायेगा पौधों का जन्...
यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री यो...
संगत पंगत सर्व समाज के लिए लाभकारीः आरके सिन्हा
PM Modi in Scotland: आज जलवायु परिवर्तन पर COP26 सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
Tokyo Olympic 2020 Day 6 Live: पीवी सिंधु की जीत, हॉकी और तीरंदाजी में मिली हार
यूपी के जिलों में 1 जुलाई से होगी बारिश, अगले 2 दिनों तक झेलनी होगी उमस और गर्मी
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए विदेशी युवक शोले के अंदाज में निर्माणाधीन बिल्डिंग 12वीं मंजिल कूद ...
कल का पंचांग, 4 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर की पहल लाई रंग मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र।
रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने बेनेट यूनिवर्सिटी के स्पार्क टैंक प्रतियोगिता में किया शानदार प...
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की आगवानी
वेव ग्रुप की 1,08,421 वर्गमीटर जमीन पर नोएडा प्राधिकरण का कब्जा
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान समेत चार को नोटिस
IMD की चेतावनी, 5-6 नवंबर तक काफी खराब हो सकती है हवा