Assembly Election 2021 LIVE : नंदीग्राम में ममता बनर्जी चोटिल, बोलीं- मुझ पर हमला हुआ, भाजपा ने बताया नाटक

 कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। हल्दिया में नामांकन पत्र दाखिल कर ममता वापस नंदीग्राम आकर कई मंदिरों में जाकर पूजा कीं। इसी दौरान एक मंदिर में दर्शन के बाद निकलते समय ममता के पैर में चोट लग गईं। इसके बाद ममता वापस कोलकाता लौट रहीं हैं। ममता ने इसके पीछे साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब वह मंदिर से बाहर निकल रही थी तो उनकी गाड़ी के पास अचानक चार-पांच युवक आकर उनको धक्का दिया, जिसके चलते उनके पैर में गंभीर चोटें आई है।

ममता ने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें काफी दर्द हो रहा है और पैर फूल गया है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के वक्त मौके पर एक भी स्थानीय पुलिसकर्मी व एसपी मौजूद नहीं थे। उनके साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मी सिर्फ मौजूद थे। ममता के इस आरोप के बाद यह भी सवाल उठता है कि जब उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा उपलब्ध है तो कैसे चार-पांच युवकों ने आकर उन्हें धक्का मार दिया। बता दें कि ममता रात में नंदीग्राम में ही रहने वाली थी लेकिन इस घटना के बाद वह वापस कोलकाता लौट रही हैं। गुरुवार को वह कालीघाट स्थित अपने आवास से पार्टी का चुनावी घोषणापत्र भी जारी करने वाली हैं।

भाजपा ने बताया नाटक

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इसे नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए ममता बनर्जी सहानुभूति बटोरने के लिए यह नाटक कर रही हैं। इससे पहले नंदीग्राम से नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम मेरे लिए नया नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं लेकिन नंदीग्राम का नहीं। उन्होंने आगे कहा कि नंदीग्राम के मां, भाई, बहनें, मुझे याद रखें और ये याद रखें कि बंगाल में टीएमसी की जीत होगी। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्हेंं यहां की जनता का आशीर्वाद चाहिए।

यह भी देखे:-

आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार में डूबी हुई है मोदी ...
यूपी: ओवैसी को मिल सकता है मजबूत साथ, अखिलेश को लगेगा झटका
तीन सड़क हादसों में एंबुलेंस को एंडेवर कार ने टक्कर मारी. अनियंत्रित कंटेनर पलटा, टैंकर ने बाइक सवार...
ग्लोबल कॉलेज का काउंसलिंग सेंटर क हुआ नोएडा एवं जेवर में विधिवत उद्घाटन
जेवर पुलिस का खुलासा , प्रेम प्रसंग में की गई थी बी.टेक के छात्र की हत्या , पड़ोस दंपत्ति गिरफ्तार
स्वतंत्रता के उपलक्ष्य पर जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में स्पेशल अंसेबली 
National Pension Yojana : नई पेंशन वाले भी ले सकेंगे पुरानी पेंशन का लाभ, जानिए क्‍या है इसके लिए शर...
गौतमबुद्ध नगर में REVISED CANTONMENT ZONE की घोषणा
गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी
"साथी हाथ बढ़ाना" की टीम ने फिर से किया सुखे रासन के पैकट और मास्क का वितरण
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ईको कार्ट प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने अपने वाहनों का किया प्रदर्शन
सदैव अन्याय के खिलाफ उठा है भगवान परशुराम का फरसा
विद्यार्थी परिषद ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गुर्जर महासभा भव्य रूप से मनाएगी शहीद विजय सिंह पथिक की जयंती, एडवोकेट राजकुमार नागर होंगे संयोजक
एमआरआई प्रक्रिया के दौरान छह वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
जनसुनवाई में सीईओ से मिले उद्यमी, मांगी जमीन