राम भक्त केजरीवाल सरकार : दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त कराएगी अयोध्या की यात्रा
दिल्ली विधानसभा में आठ मार्च से बजट सत्र चल रहा है। बुधवार को इसमें उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में बोलते हुए रामराज्य कार्ड खेल दिया। उन्होंने रामराज्य की परिकल्पना को लेकर 10 बिंदु रखे। इसके साथ ही उन्होंने ये एलान किया है कि जब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा तो दिल्लीवालों को उनकी सरकार मंदिर की मुफ्त यात्रा कराएगी। आगे जानिए केजरीवाल के रामराज्य परिकल्पना के 10 बिंदु…
दिल्ली में कोई भूखा ना रहे। योजना बनाई।
हर बच्चे को, भिखारी के बच्चे को भी अच्छी शिक्षा मिले।
अगर कोई बीमारी हो जाए तो अमीर और गरीब को बेहतर इलाज मिले।
राम से प्रेरणा लेकर गरीबों को मुफ्त बिजली दी जो मूलभूत जरूरत है। दिल्ली दुनिया का अकेला ऐसा शहर है जहां बिजली फ्री मिलती है।
रामराज्य में पानी मिलना चाहिए।
रोजगार, हर हाथ को काम मिलना चाहिए।
मकान, हर आदमी के सिर पर छत हो, उसे इज्जत मिले।
महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। हमारे हाथ में जो है वो कर रहे हैं। सम्मान और सुरक्षा दोनों के लिए।
बुजुर्गों को सम्मान, जो नहीं देता उसका अंत सुनिश्चित है।
अयोध्या में राम मंदिर बन जाए तो फ्री में बुजुर्गों को दर्शन।
सभी धर्म के लोग बराबर हैं।
यह भी पढ़ेंः डॉक्टरों की तारीफ में बोले दिल्ली सीएम-अस्पताल न पीएम गए न केजरीवाल, उन्होंने ही किया इलाज, गृहमंत्री के लिए कही ये बात
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी
यह भी पढ़ेंः दिल्ली : केजरीवाल ने ली यूपी के सीएम की चुटकी, कहा-जिस क्लास का निरीक्षण किया उसमें कुर्सियां थीं, लेकिन…
