कोरोना वैक्सीन के बाद बेफिक्र होकर कर सकते हैं ये काम, पर इन चीजों से बचना जरूरी, जानें हर बात

कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने इसे लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। अब तक दुनिया भर में 30 करोड़ के करीब लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इनमें से अकेले अमेरिका में ही 9 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है। सीडीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग कुछ एक्टिविटीज अपने घर में शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कोरोना वैक्सीन लेने के बाद क्या किया जा सकता है और क्या नहीं…

कोरोना टीके के बाद कर सकते हैं ये काम
 कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवाने के बाद घर के अंदर कितने भी लोग इकट्ठा हो सकते हैं। इसके लिए मास्क लगाने की भी जरूरत नहीं होगी। सभी का टीका लगा होना चाहिए।
 यदि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आप घर में किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, जिसने दवा नहीं ली है, तब भी ज्यादा रिस्क नहीं होगा।
 कोविड-19 से पीड़ित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी टीके की डोज लेने वाले लोगों को क्वारंटाइन की जरूरत नहीं होगी।

कोरोना टीके के बाद भी जरूरी हैं ये सावधानियां
 कहीं भी भीड़ में जाने पर मास्क लगाना जरूरी है। इसके अलावा किसी भी शख्स से 6 फीट की दूरी रखना जरूरी है।
 वैक्सीन लेने के बाद भी बड़े पैमाने पर इकट्ठा हुई भीड़ के बीच जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्राएं भी नहीं करनी चाहिए। हालांकि हेल्थ डिपार्टमेंट के आदेशों का पालन करते हुए ऐसा किया जा सकता है।
 यदि कोरोना से पीड़ित कोई शख्स करीब आता है और बाद में लक्षण मिलते हैं तो तुरंत जांच करानी चाहिए। घर में ही रहना चाहिए और दूसरों से दूरी बना लेनी चाहिए।
 वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी इसलिए जरूरी है क्योंकि कोरोना के अलग-अलग स्ट्रेन हैं और यदि आप में लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करानी चाहिए।

यह भी देखे:-

UP Board Result 2021: अगले सप्ताह आएंगे 10वीं 12वीं के नतीजे, इस पैटर्न से दिए जा रहे नंबर
अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेगा प्रदेश के 15 जिलों में भूख हड़ताल, ...
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
नाले में गिरा ट्रेक्टर, महिला घायल
जब अब्बाजान ने वैक्सीन लगवा ली तो बोले हम भी लगवाएंगे- योगी, जाने पूरी ख़बर
नेक्स्ट एजुकेशन ने शेरोन इंटरनेशनल स्कूल से हाथ मिलाया
भारतीय महिलाओं ने बजाया अंतरिक्ष मे डंका, कायम कर दी मिसाल
दोषी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे प्रशासन : डॉ. राहुल वर्मा
मौत को दावत दे रहा पुल विभाग कर रहा इंतजार
उत्तर प्रदेश: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी वहां की सुरक्षा में भारी चूक, उठे सवाल
अजूबा! पहले से प्रेगनेंट होने के बाद भी गर्भवती हुई महिला, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
कल का पंचांग, 15 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
यूपी चुनाव 2022: यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें
जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन पार्टी की मासिक बैठक आयोजित
वीर शिरोमणि महाराज सुहेलदेव जी बैस की जयंती का आयोजन
समसारा विद्यालय Excellence in Education अवार्ड से सम्मानित