दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलेगी मेट्रो

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर और आईजीआई एयरपोर्ट को मेट्रो की एक्सप्रेस लाइन से जोड़ा जाएगा। दिल्ली में शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस लाइन लाने की संभावनाओं को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) तलाशेगा। साथ ही ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक की लाइन की भी संशोधित डीपीआर डीएमआरसी ही बनाएगा। बुधवार को उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया। इसकी अनुमति लेने के लिए यमुना प्राधिकरण ने शासन को पत्र भेज दिया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर को पूरे दिल्ली-एनसीआर के शहरों और आईजीआई एयरपोर्ट से अच्छी कनेक्टिविटी के लिए यमुना प्राधिकरण जुटा है। जेवर और दिल्ली एयरपोर्ट को एक्सप्रेस लाइन से जोड़ने के लिए मंगलवार को औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यमुना प्राधिकरण, डीएमआरसी, एलएमआरसी व यूपीएमअरसी के अफसर शामिल हुए। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी के साथ हुए स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट में हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी मुहैया कराने की जिम्मेदारी है। जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस मेट्रो चलाई जाएगी। लेकिन इसके आगे भी इसे दिल्ली की एक्सप्रेस मेट्रो लाइन से जोड़ने पर सहमति बनी।

दो विकल्पों पर काम होगा
सीईओ ने बताया कि दिल्ली में शिवजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट की एक्सप्रेस लाइन गुजरती है। यहां से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो लाइन को एक्सप्रेस लाइन में बदला जाएगा। इसके बाद ही एक्सप्रेस लाइन से दोनों एयरपोर्ट जुड़ जाएंगे। इस परियोजना को कैसे मूर्त रूप दिया जाए, इसी जिम्मेदारी डीएमआरसी को सौंपी जाएगी। डीएमआरसी दो विकल्पों पर अपनी रिपोर्ट बनाएगा। पहला शिवाजी स्टेडियम से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस लाइन का नया ट्रैक बनाया जाए। दूसरा यह कि शिवाजी स्टेडियम से जो लाइन अभी चल रही हैं, उसको एक्सप्रेस लाइन को तब्दील करने की क्या संभावनाए हैं। सीईओ ने बताया कि शासन से अनुमोदन के बाद यह काम डीएमआरसी शुरू करेगा। दो महीने में फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।

यह ट्रैक भी बनाना पड़ेगा
जेवर-दिल्ली के बीच एक्सप्रेस मेट्रो चलाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो के सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक भी मेट्रो चलानी पड़ेगी। हालांकि इस ट्रैक पर मेट्रो चलाने के लिए कई बार योजना बनी, लेकिन सिरे नहीं चढ़ी।

जेवर-ग्रेनो एक्सप्रेस लाइन की डीपीआर को संशोधित करेगा डीएमआरसी
बैठक में तय हुआ कि जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस मेट्रो चलाएगी। इस लाइन की पहले डीपीआर बन चुकी है। उसमें 25 स्टेशन प्रस्तावित थे। लेकिन एक्सप्रेस लाइन बनने से स्टेशनों की संख्या 5 से 6 ही होगी। अब संशोधित डीपीआर का काम भी डीएमआरसी से करवाया जाएगा। एक्सप्रेस लाइन से ही एयरपोर्ट को फायदा मिलेगा।

यह भी देखे:-

जिम्स (GIMS) में उत्साह एवं हर्षोल्लास के मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं गृह विभाग के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 पर प्राप्त शिकायतों की...
कासना व्यापार मंडल के सानिध्य में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न
धनतेरस पर शगुन कलेक्शन: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए बेहतरीन ऑफर्स और लकी ड्रॉ
चंद्र ग्रहण 2023: जानिए 28-29 अक्टूबर का समय, ग्रहण संबंधी शंका-समाधान
सुपरटेक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ , कहा- बस एक टावर ही गिराएं
काशीवासियों को जल्द मिलेगा इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, वातानुकूलित होंगे ये बसें
उबेर ऑटो और मोटो 2024 में 36,000 करोड़ रुपये का आर्थिक गतिविधि पैदा करने की उम्मीद: रिपोर्ट
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर आईआईएमटी कॉलेज में कॉन्कलेव नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी भारत के इतिहास की कंप्रि...
सागर हत्याकांड: सुशील कुमार को मिलेगा प्रोटीन युक्त भोजन या खानी होगी जेल की दाल-रोटी, याचिका पर फैस...
पांच थाना प्रभारियों सहित 41 निरीक्षकों का तबादला
चीन का मुद्दा पीएम मोदी ने अमेरिका में उठाया , आस्ट्रेलिया और जापान से की चर्चा
पीएम मोदी ने कहा, कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे , नोएडा समेत कोलकोता व मुंबई में  HI TECH Corona Test...
बाबा साहेब के विचार हमारी प्रेरणा, दलित उत्थान के लिए संकल्पबद्ध – आकाश आनंद
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 पर आईटीबीपी के जवानों ने योगाभ्यास किया
जीडी गोयनका में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ईद असेम्बली का आयोजन