तब्लीगी जमातियों ने कबूली लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण फैलाने वाली बात, कोर्ट ने सुनाई सजा

कोरोना महामारी का संक्रमण फैलाने, पासपोर्ट एवं विदेशी अधिनियम का दुरुपयोग करने के आरोप में फंसे इंडोनेशिया के 16 जमातियों समेत 21 जमातियों के खिलाफ सीजेएम यशपाल सिंह लोधी की कोर्ट में अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने सभी जमातियों द्वारा जेल में बिताई गयी अवधि को सजा मानते हुए उनपर जुर्माना ठोका है। जुर्माना ना देने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनायी है।

लॉकडाउन से पूर्व दिल्ली के एक धार्मिक स्थल पर इंडोनेशिया, थाईलेंड व तमिलनाडु समेत दूसरे राज्यों के तमाम तब्लीगी जमाती आये हुये थे। लॉकडाउन लगने पर ये सभी धार्मिक स्थल से भाग गये। मुरादाबाद पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान ठाकुरद्वारा के एक धार्मिक स्थल से इंडोनेशिया के आठ जमानतियों को गिरफ्तार किया था। वहीं नगीना पुलिस ने 30 मार्च 2020 को एक धार्मिक स्थल से आठ इंडोनेशिया के और पांच बिजनौर के जमातियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने इंडोनेशिया के जमातियों पर महामारी अधिनियम के साथ पासपोर्ट व विदेशी अधिनियम में भी कार्यवाही की थी। जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए तब्लीगी जमातियों ने कोरोना महामारी फैलाने के आरोप से डिस्चार्ज करके की अर्जियां दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद इंडोनेशिया व बिजनौर के जमानतियों ने अदालत में अपना जुर्म इकबाल कर कम से कम सजा देने की गुहार की। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई।

आठ जमातियों पर 7900 का जुर्माना
नगीना पुलिस द्वारा पकड़े गये इंडोनेशिया के आठ जमातियों द्वारा जेल में बितायी गयीं अविधि को सजा मानते हुए प्रत्येक तब्लीगी जमाती पर सात हजार नौ सौ रुपये का जुर्माना ठोका। अदालत ने बिजनौर के पांच जमातियों को जेल में बितायी गयी अविधि के साथ, मंगलवार को अदालत के उठने तक हिरासत में रहने की भी सजा सुनायी। अदालत ने नगीना के इन पांचों प्रत्येक जमातियो पर दो हजार नौ सौ रुपये का जुर्माना ठोका है। जुर्माना अदा ना करने पर अदालत ने प्रत्येक को एक माह की अतिरिक्त सजा का भी आदेश दिया है।

यह भी देखे:-

जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में मेरठ किसान सम्मेलन की हुई विस्तृत चर्चा
लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत तीन की जमानत पर टला फैसला, अब तीन नवंबर को होगी सुनवाई
Grenowest Ramleela : श्री राम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई मेघनाद-कुंभकर्ण का हुआ वध
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
डिजिटल कॉमर्स में नया अध्याय: Stylesavvys नवाचार, सुशासन और विस्तार के साथ भारत की ई-कॉमर्स व्यवस्था...
दम तोड़ते-तोड़ते फिर दम भरने लगा कोरोना, इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा 22 हजार 854 नए संक्रमित मिले
प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मैदान में
इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2023 का छठा संस्करण 2 अगस्त शुरू होने के लिए तैयार
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ताजमहल देखने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी , एक की मौत कई घ...
श्मशान घाटों पर महंगा हुआ अंतिम संस्कार, लकड़ी के लिए वसूले जा रहे मनमाने दाम
एक लाख का वांटेड ईनामी दुजाना गैंग का सदस्य चढ़ा एसटीएफ नोएडा ईकाई के हत्थे
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने अल्फा 1 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्याओं से हुए रूबरू
टीचर्स डे पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया टीचर्स को सम्मानित,
गरीब कन्या का विवाह निःशुल्क कराएं, वैवाहिक परिचय सम्मेलन में भाग लें, रजिस्ट्रेशन शुरू
जेवर: प्रज्ञान व डिवाइन मदर में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा
राजस्थान में दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर