Prayagraj Bandh: इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर बंद का दिखा असर, व्‍यापारिक प्रति‍ष्‍ठान बंद

प्रयागराज, । इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर आज यानी मंगलवार को प्रयागराज बंद का आह्वान किया गया था। बंदी का शहर में असर दिख रहा है। सिविल लाइंस, एमजी मार्ग, कटरा, जानसेनगंज, चौक आदि की अधिकतर दुकानें बंद हैं। इस बंद का व्यापारियों ने भी समर्थन किया है। हालांकि कुछ इलाकों में दुकानें खुली भी रहीं। अधिवक्ता जुलूस भी निकाल रहे हैं। शहर भर में भ्रमण के लिए जुलूस हाई कोर्ट के निकट से शुरू होकर सिविल लाइन में सुभाष चौराहा से होकर गुजरा।

हाई कोर्ट के अधिवक्‍ताओं की यह है मांग

हाई कोर्ट के अधिवक्ता शिक्षा सेवा अधिकरण को प्रयागराज में स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है। इस कारण हाईकोर्ट के अधिवक्ता पिछले कई दिन से आंदोलित हैं। अब आंदोलन का स्वरूप बढ़ता जा रहा है। वकीलों के इस आंदोलन में छात्र संघ, व्यापारी, शिक्षक आदि भी जुड़ गए हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने शहर भर में बाइक रैली निकालकर बंद का समर्थन करने के लिए व्यापारियों से आह्वान किया था।

शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद हैं

मंगलवार को बंदी का असर शहर में दिख रहा है। शहर के कई इलाकों के बड़े बाजार आज बंद हैं। जो खुले भी थे उन्‍हें अधिवक्ताओं ने बंद भी कराया है। सिविल लाइंस और चौक क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद हैं। इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली हैं। दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे तक सुलेमसरांय में बंदी का असर नहीं दिख रहा था। वहां की दुकानें खुली थीं। यही हाल लूकरगंज में भी नजर आया। हालांकि जिन इलाकों में दुकानें खुली हैं, अधिवक्‍ताओं द्वारा उसे बंद कराया जा रहा है।

यह भी देखे:-

प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी ठप कर डाक्टरों ने जताया विरोध
Kisan Protest LIVE: जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से ,कड़ी सुरक्षा
 मेक इन इंडिया को प्रमोट करने ग्रेटर नोएडा पहुंची इंस्टाग्राम स्टार अर्पिता चक्रवर्ती
नोएडा में  बड़ा हादसा : नोएडा में निर्माणधीन ईमारत गिरी, पांच के दबे होने की आशंका 
भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर
गौतमबुद्धनगर --जनपद में 6 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, एक कोतवाल लाइन हाज़िर
ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज द्वारा कंपनी मंथन कार्यक्रम
जीबीयू में पेंटा ग्रैंड 2021 का आगाज़ , देखने को मिलेगी जांबाज़ घोड़ों की रफ्तार व घुड़सवारों का करतब
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियां तेज, लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
रिपोर्टर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्यों मांगी माफी, भारत में ऐसा होता तो ‘क्या होता’?
कोरोना महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Facebook ने इस कारण बदला अपना नाम, Facebook को Meta के नाम से जाना जाएगा
आईटीएस डेंटल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता "विबग्योर" का आयोजन
कोरोना : नौ राज्यों से आने वालों पर रहेगी सख्त निगरानी
महिला क्रिकेट टीम की Female Partner हुईं Pregnant, 2 साल पहले हुई थी शादी
यूपी : बंद रहेंगे स्कूल , खुलेंगे सिनेमा हॉल, जिम और स्टेडियम