स्कूल बस में चालक ने लूटी 11 वीं के छात्रा की आबरू तो स्कूल में …  

बुलंदशहर के अनूपशहर नगर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल के बस चालक द्वारा  डरा-धमका कर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। और तो और, पीड़िता का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक द्वारा भी फेल कर देने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिजनों को जानकारी लगने के बाद कोतवाली में दोनों आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता के चाचा ने तहरीर  दी है कि उसकी भतीजी नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। करीब एक वर्ष पूर्व जब वह कक्षा दस में पढ़ती थी तो गांव में स्कूल की बस से आती-जाती थी। बस चालक पिछले एक वर्ष से छात्रा से जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। एक दिन स्कूल में छात्रा को पढ़ाने वाला एक अध्यापक तथा चालक ने साजिश करके छात्रा को एक कमरे में बंद करके डराया धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की।अध्यापक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा मना करने पर फेल करने की धमकी दी गई। जनवरी में बस चालक छात्रा को गंगा पुल की ओर ले गया और उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 2 मार्च को छात्रा ने घटनाक्रम से अपनी मां को अवगत कराया, पीड़ित छात्रा के चाचा ने सोमवार को बस चालक व शिक्षक के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। – रामसेन सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी बस ड्राइवर कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। – संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

यह भी देखे:-

नोएडा के समाजसेवी रंजन तोमर को कलाम यूथ रत्न सम्मान
कोरोना का खौफ: SSC ने स्थगित कीं दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं, यहां पढ़ें आधिकारिक अधिसूचना
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से देश की प्रगति संभव: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बालिका इंटर कॉलेज में विज...
अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर कसेगा शिकंजा, यूपी के बिल्डरों पर कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार
एनडीए में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल - केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
विजय कौशल महाराज की कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए ग्रेनो वासी
Ayushmann Khurrana की फिल्म 'डॉक्टर जी' का फर्स्ट लुक आउट, Gynaecology की किताब हाथ में लिए दिखे एक्...
WHO प्रमुख बोले- कोरोना के किसी भी वेरिएंट में वैक्सीन के प्रभाव को कम करने की क्षमता नहीं, लेकिन...
अब पेट्रोल पंप पर भी कर सकते हैं FASTag का इस्तेमाल
दक्षिण भारत की कंपनी ने दिल्ली में लांच की टाइगर ईवी 200
ऑटो एक्सपो देखने के चक्कर में 13 युवक पहुँच गए हवालात
दुबई में फंसे भारतीय पर्यटक, भारत सरकार से रेस्क्यू की गुहार; ग्रेटर नोएडा के लोग भी शामिल
यू.पी. रेरा ने 6 जिलों में ₹2009 करोड़ के निवेश वाली 9 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
हिमाचल : तो जनता ने भुला दिया कोरोना का कहर? आज होटल नही मिल रहे कल हॉस्पिटल नही मिलेगा
ग्रेनो की काव्या कोचर ने जीता यंग साइंटिस्ट अवार्ड, प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्...
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सामाजिक उत्थान का सफर जारी