महिला शक्ति सामाजिक समिति ने समृद्धि स्वरोजगार योजना सिलाई केंद्र की नींव रखी
ग्रेटर नोएडा: आत्मनिर्भर महिला आत्मनिर्भर भारत 8 मार्च 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला शक्ति सामाजिक समिति ने उज्जवल भविष्य के साथ मिलकर समृद्धि स्वरोजगार योजना की नींव रखी गयी। महिला शक्ति सामाजिक समिति का पहला सिलाई एवं कढ़ाई सेंटर ग्रेटर नोएडा के गामा टू सेक्टर में प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर रोटरी क्लब के सम्मानित अध्यक्ष श्री मुकुल गोयल जी के हाथों इस सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ हुआ। क्लब के सचिव श्री विनय गुप्ता ने भी उपस्थित होकर हमारा सम्मान बढ़ाया
, महिला दिवस पर जगह जगह महिलाएं कार्यक्रम की अध्यक्षता करती कार्यक्रम आयोजित करती देखी जाती हैं।
लेकिन हमारा मानना है कि महिला दिवस के कार्यक्रम को सम्मान तभी मिलेगा जब पुरुष की भी इसमें समान रूप से भागीदारी हो और यह सौभाग्य हमें आज श्री मुकुल गोयल जी एवं श्री विनय गुप्ता जी ने दिया है हम उनके एवं रोटरी क्लब के तहे दिल से आभारी हैं।

महिला शक्ति के अध्यक्ष अध्यक्ष साधना सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा की महिला दिवस मनाने का मतलब यह नहीं है कि हम पुरुषों को पीछे छोड़कर आगे निकले
इसका सार्थक मतलब पीछे रह गई महिलाओं को आगे लाना है पुरुषों के बराबर लाना है इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना एवं आर्थिक रूप से संपन्न होना, सुदृढ़ होना, समृद्ध होना अति आवश्यक है और हमारी समिति इसके लिए हर संभव प्रयास करती आ रही है और आगे भी करेगी
ईन्हे सर्टिफिकेट भी दी जाएगी
श्री मुकुल गोयल जी ने यह घोषणा की की रोटरी क्लब भी जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई कढ़ाई में निपुण एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए जल्द ही एक सेंटर पांच सिलाई मशीन के साथ शुरू करवाएगी
सभी महिलाओं ने उनके घोषणा का करतल ध्वनि से स्वागत किया हमें विश्वास है कि भविष्य में महिला शक्ति रोटरी क्लब एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं के स्वरोजगार शिक्षा पर बढ़-चढ़कर काम करेगी।
इस अवसर पर सीमा सिंह शीतल जी अनामिका मित्तल साधना गुप्ता रानी जी अंजलि जी डॉक्टर कीर्ति डॉक्टर आरती, पूनम, वर्षा, डॉ. सुनीता दधीचि, प्रशिक्षिका लक्ष्मी एवं प्रशिक्षण ग्रहण करने वाली बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रही।
