महिलाओं के सम्मान में गृहलक्ष्मी कार्यक्रम आयोजित

आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा जनपद गौतमबद्धनगर के जारचा में महिलाओं के सम्मान में गृहलक्ष्मी कार्यक्रमआयोजित किया गया जिसमें परिवार का आधार बुजुर्ग महिलाओं को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि नारी को गृहलक्ष्मी तथा देवी स्वरूपा कहा गया है मगर महिलाओं के साथ लगातार हो रही घरेलू हिंसा, दहेज हत्या और भेदभाव की घटनाओं को देखकर नहीं लगता कि नारी को एक गृहलक्ष्मी के रुप मे सम्मान दिया जाता है। सबसे पहले हमें अपने घर की महिलाओं को सम्मान देना होगा तभी महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में बदलाव लाया जा सकता है। संस्था अलग-अलग गांवों मे गृह लक्ष्मी सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यह सन्देश देने का प्रयास कर रही है कि हमारे घरों में रहने वाली महिलायें हमारे लिये बेहद स्पेशल है उन्हे भरपूर सम्मान दें। वहीं जारचा ग्राम प्रधान सोना देवी ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर खुद की आवाज बुलंद करनी होगी तथा अपने खिलाफ होने वाली हिंसा पर चुप्पी तोड़नी होगी और यह सब तभी सम्भव होगा महिलायें जागरुक होंगी। कार्यक्रम में महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, आर के सागर, गंगाराम प्रधान, दीपमाला, सीमा देवी, रवि कुमार हरेन्द्र आनन्द और सलीम ख़ान आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

Today Weather News Report: दिल्ली, यूपी में झमाझम बारिश, जानें सभी अपडेट
बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को बख्शेगी नहीं सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला ट...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार
गौतमबुद्ध नगर में बाल स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन: गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को किया...
चीन में कोरोना का प्रकोप उड़ानें निलंबित
जाने कहां चल रहीं हैं विदेशी मेहमानों के आगमन की तैयारियां ? प्रवास के दौरान नहीं होगी इन्हें कोई पर...
काम में रोड़ा अटकाने वाले बाबुओं और एजेंसियों की तैयार करो लिस्ट, परियोजनाओं में देरी पर बोले पीएम म...
नोएडा के वीवीआईपी सैक्टर 14ए में कोरोना की दस्तक, आज मिले 17 पॉज़िटिव, कोरोना संकमितों की संख्या 470 ...
गलगोटिया विश्विद्यालय के सहयोग से सार्थक एडू-विज़न एक्सपो का आयोजन   
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
कल का पंचांग , 12 नवम्बर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कोरोना: भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 
दिल्ली में अब डेंगू का कहर: अब तक 55 मरीज आ चुके चपेट में, 2018 के बाद सबसे अधिक मामले दर्ज 
देखें VIDEO, ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में एलईडी एक्सपो 2018 का शुभारम्भ
आईटीएस डेन्टल में एमडीएस के विद्यार्थियों का नया सत्र हुआ प्रारम्भ
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रिमतो का आंकड़ा 230 पहुंचा, पढ़ें विस्तृत जानकारी