यूपी: 11 साल की बच्‍ची से दरिंदगी और हत्‍या के आरोपी को फांसी की सजा, 7 महीने में अदालत ने किया इंसाफ

उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में 11 साल की बच्‍ची से रेप और हत्‍या करने वाले दरिंदे को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। सात महीने पहले उसने बच्‍ची के साथ इस जघन्‍य वारदात को बेहद निर्ममता से अंजाम दिया था। उसने बच्‍ची को मौत के घाट उतारने के बाद उसके चेहरे को एसिड से जला भी दिया था। उसके पकड़े जाने के बाद से अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। छह मार्च को अदालत ने उसे दोषी ठहरा दिया था।

जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई थी। बच्‍ची के साथ दरिंदगी की इस वारदात के खिलाफ जबरदस्‍त जनाक्रोश देखने को मिला था। लोगों ने तब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया था। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ करीब सात महीने तक चली सुनवाई के बाद सोमवार को अपर सत्र न्‍यायाधीश पॉक्‍सो प्रथम रवि यादव ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।

बच्‍ची को टॉफी-बिस्‍कुट से फुसलाकर खेत मेंं ले गया था आरोपी

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के अधिवक्‍ता ने न्‍यायालय को बताया कि ईंट-भट्टे पर काम करने वाला चंदौली का बालगोविंद उर्फ गोविंदा अपनी ससुराल मड़ियाहूं में रह रहा था। पिछले साल (वर्ष-2020) छह अगस्त को उसने 11 वर्षीय बच्‍ची और उसकी बहन को एक दुकान से टॉफी और बिस्‍कुट दिलाया। इसके बाद छोटी बहन को घर भेज दिया और बड़ी को बहला फुसलाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामला कहीं खुल न जाए इस डर से उसने बच्‍ची की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद चेहरे पर एसिड डालकर जला दिया और शव को खेत में छिपाकर भाग गया। छोटी बहन ने घर जाकर बताया तो घर वाले खोजबीन करने लगे। दो दिन बाद गांव वालों ने बताया कि बालिका का शव खेत में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मृतका के साथ दुष्कर्म होने और सांस रुकने से मौत की पुष्टि हुई।

चंदौली से पकड़ा गया था दरिंदा

पुलिस ने आरोपित को चंदौली से गिरफ्तार किया और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। गत 26 नवंबर 2020 को आरोप तय हुआ। मृत बालिका की छोटी बहन व जिस दुकान से आरोपित ने टाफी -बिस्किट जाकर खरीदा था, दोनों ने कोर्ट में आरोपित का नाम लेते हुए गवाही दी। विशेष लोक अभियोजक राजेश उपाध्याय व एडीजीसी वीरेंद्र मौर्य ने 11 गवाह पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद छह मार्च को आरोपित को अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पाक्सो एक्ट की धाराओं में दोषी करार दिया था। सोमवार को उसे फांसी की सजा सुनाई गई।

यह भी देखे:-

अयोध्या: राम के द्वार दीपों से श्रृंगार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे...
भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन शो का समापन, ग्रीन सैल्यूट टू द नेशन " थीम के साथ ग्रीन ड्राइव 4...
Sidharth Shukla Dies: बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
कोरोना की लहर बेकाबू : नौ माह तक नहीं बदला उपचार प्रोटोकॉल, बेपरवाह रहे अफसर
गलगोटिया विश्वविद्यालय में "एक्टिव लर्निंग" भवन का उद्घाटन: अब कक्षा में कोई बैकबेंचर नहीं होगा
ऑडी कार अनियंत्रित होकर शौचालय में घुसी, पांच घायल
राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता जंतर मंतर पहुंचे, किसानों के प्रदर्शन में हुए शामिल
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला
गैस उपलब्ध पहल पर राकेश प्रजापति-राजकुमार ढिल्लो का सम्मान
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
राहुल ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, सरकार के खिलाफ साझा रणनीति पर होगी चर्चा
"GACS का एक और मंथन कार्यक्रम " 15 फ़रवरी को
लॉकडाउन संकट : ग्रेटर नोएडा के सामाजिक कार्यकर्ताओं में सेवा का जज्बा काबिले तारीफ
निर्माणाधीन फिल्म सिटी का निरीक्षण करने पहुंची फिल्म बंधु की टीम, अभिनेता राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व...
ग्रेटर नोएडा: जीबीयू के शोधार्थी का शोध कार्य छपा
गलगोटिया इंजिनियरिंग एनटेरेंस ऐग्जाम, 11 राज्यों के 22 शहरों में आयोजित