बसपा पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव, जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी

बसपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को पूरी दमदारी से लड़ेगी। साथ ही बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इस संबंध में मंडलवार पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंडलवार मुख्य जोन इंचार्जों के साथ बैठक शुरू की। जानकारी के अनुसार पहली बैठक कानपुर, झांसी व चित्रकूट मंडल की हुई। इसमें पंचायत चुनावों को पूरी ताकत से लड़ने का निर्देश दिया गया। 2015 के पंचायत चुनाव में बसपा ने जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में शानदार सफलता हासिल कर लोगों को चौंका दिया था। पार्टी इस बार भी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। बताया गया है कि पार्टी द्वारा तय प्रत्याशियों का एलान मुख्य जोन इंचार्जों के स्तर से स्थानीय स्तर पर होगा। बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बसपा पदाधिकारी, सांसद-विधायक, एमएलसी व अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पंचायत चुनाव की घोषणा से ठीक  पहले इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए मनाया जाएगा। लखनऊ व कानपुर मंडल का साझा कार्यक्रम लखनऊ में कांशीराम स्मारक ईको गार्डन में होगा। इस कार्यक्रम में मायावती भी शामिल हो सकती हैं।

 

यह भी देखे:-

शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम
अखिलेश जी के जन्मदिन पर जनता की सेवा ही सबसे बड़ा तोहफा: डॉ आश्रय गुप्ता
खिलौना मेले का उद्घाटन, मोदी बोले- बच्चों के विकास में खिलौनों की भूमिका को समझें माता-पिता व अध्याप...
मुख्यमंत्री पद पर योगी की जगह अरविंद शर्मा को बेहतर विकल्प बताकर पूर्व विधायक ने मचा दी खलबली
ग्रेटर नोएडा: आपदाओं से बचाएगा बारकोड- भूकम्प, आकाशीय बिजली, सर्पदंश एवं बाढ से होगा बचाव
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत
प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार
हत्या के प्रयास में वांटेड बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल, तमंचा और बाइक बरामद
आप जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने प्रधानमंत्री को खुल पत्र जारी कर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की ...
लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत तीन की जमानत पर टला फैसला, अब तीन नवंबर को होगी सुनवाई
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : बढ़ रहे हैं मरीजों की संख्या , अब तक 10 की मौत
Shopian Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी ढेर, एक जवान घायल
गौतमबुध नगर : लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लाइन हाज़िर
अपने जन्मदिन के दिन यूपी के पूर्व सीएम एन.डी. तिवारी ने ली अन्तिम सांस, यूपी में शोक की घोषणा
पंचानंद गिरी बोले - वामपंथियों व ईसाई मिशनरियों की मिलीभगत से हुई संतों की हत्या 
अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति का जंतर मंतर पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन