एसएसपी कर रहे थे पुलिस थाने का निरीक्षण, तभी कानफोड़ू आवाज करती बुलेट से पहुंचे दरोगा

वाराणसी के बड़ागांव थाने के दरोगा दुर्गेश कुमार को बुलेट की कानफाड़ू आवाज और नंबर प्लेट पर पुलिस लिखवाना भारी पड़ गया। बड़ागांव थाने में मौजूद एसएसपी अमित पाठक ने दरोगा की बुलेट का यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान करा दिया। कप्तान की नाराजगी और इस कार्रवाई से बड़ागांव थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ था।

आईजी रेंज विजय सिंह मीना और एसएसपी अमित पाठक ने रविवार को बड़ागांव थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में जारी निर्माण कार्य को बंद देख एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस आवास और आरक्षी बैरक का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने को कहा। वहीं, थाने के रजिस्टरों और अन्य अभिलेखों में खामियां देख एसएसपी ने थानाध्यक्ष मुरलीधर को कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान ही दरोगा दुर्गेश कुमार थाना परिसर में तेज आवाज वाली नंबर प्लेट पर पुलिस लिखी बुलेट से प्रवेश किए तो एसएसपी भड़क गए। उन्होंने दरोगा को फटकार लगाते हुए तत्काल चालान कराया। इस दौरान एसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा कार्यशाला: पुलिस अधिकारियों ने दिलाई ट्रैफिक नियमों क...
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी ने स्कूल बंद करने का नहीं दिया है आदेश
सरकार ने किया साफ: कम नहीं होगा कोविशील्ड के डोज का अंतर, सबके लिए नियम एक समान
फरवरी 2024 तक क्रियाशील हो जाएगा मेडिकल डिवाइस पार्क
कल का पंचांग व राशिफल, 26 मई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल, गौतमबुद्धनगर के 361 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ
महिला दिवस पर शूटिंग प्रतियोगिता में हाथ आजमाएंगी नारी शक्ति
एनसीआरटी पर किट्स की ई टेंडरिंग के घोटाले का आरोप
58 हजार पंचायत सहायकों की भर्ती : ग्राम सचिवालयों की कमान ‘कंप्यूटर निरक्षरों’ को सौंपने की तैयारी
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला : गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभांरभ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महे...
Weather Forecast Today: उत्‍तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी और गरज के साथ होगी बारिश, जानें अपने प्र...
यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी र...
न हुई मौत फिर भी 3 लोग गए जेल, पढ़िए यूपी पुलिस का कारनामा , ADG ने बैठाई जांच
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एन.एस.एस स्वयं सेवकों और छात्रों के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
लखनऊ में आतंकी: विवि में तैनात है मिनहाज की पत्नी, केवल रात में निकलती थी उसकी कार, हर छह महीने में ...
चोरी की 11 बाइकों के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार