अजब-गजब मंजर : दूल्हे का चेहरा देखते ही भागी दुल्हन बिना दुल्हन ही लौटी बारात फिर हुआ ये जानें पूरा मामला

चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण में एक अजीब वाक्या सामने आया है। यहां शादी के दौरान बारातियों को अजब-गजब मंजर देखने को मिला।शादी की तैयार‍ियां पूरी हो गई। बारात भी ससमय पहुंच गई। सात फेरे होने से पहले की सारी रस्‍में भी पूरी कर ली गई। पूरा महौल हंसी खुशी का था। पर मंडप पर बैठी दुल्‍हन के सामने जैसे ही दुल्‍हा पहुंचा, लड़की भड़क गई और शादी से इंकार कर द‍िया। जब उसपर शादी करने का परिजनों ने दबाव बनया गया तो वो वहां से भाग गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सनकहिया माई स्थान में बुधवार की बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक शादी के लिए बैरिया के एक गांव से दुल्हन और बैरिया के बगही के मुसही टोला से दूल्हा सनकहिया माई स्थान पहुंचे थे। दूल्हे और दुल्हन की शादी के लिए रस्मो-रिवाज शुरू किया गया। थोड़ी देर बाद शादी के लिए दुल्हा मंडप में पहुंचा तो उसका चेहरा देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन ने शादी से ये कहकर इनकार कर दिया कि दुल्हा उसे पसंद नहीं है। इस पर परिजनों ने उसपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तब दुल्हन ने दूल्हे की उम्र अधिक होने की बात कही। दुल्हन का कहना था कि व्हाट्सऐप पर उसे बनाया हुआ फोटो दिखाया गया। इसके बाद शादी के जोड़े में ही दुल्हन सनकहिया माई स्थान से भाग खड़ी हुई। इसके बाद भी शाम तक लड़का पक्ष ने दुल्हन का इंतजार किया, इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में इस बात को लेकर कहा-सुनी और धक्का-मुक्की भी हुई।नौबत हाथापाई की भी आ गई। प्रबुद्ध ग्रामीणों ने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
बताया जाता है कि बैरिया थाना के तद्यवानंदपुर की लड़की की शादी बगही मुसही टोला के युवक से तय हुई थी। शादी सनकहिया माई स्थान पर होने वाली थी। दोनों पक्षों ने पूरी तैयारी कर ली थी। परिजनों व नाते रिश्तेदारों के साथ दुल्हन मंदिर में पहुंच गई थी। नियत समय पर बारात आ गई। शादी के पूर्व के सारे रस्म हंसी खुशी से पूरे कर लिए गए। शादी के लिए जब मंडप में दुल्हा पहुंचा तो उसे देख दुल्हन शादी से इंकार कर दी। सनकहिया माई स्थान मंदिर के पुजारी अनुरूद्ध पांडेय ने बताया कि दुल्हा को देखकर दुल्हन शादी से इंकार कर दी थी। परिजनों के समझाने का भी असर नहीं पड़ा। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

यह भी देखे:-

गांधीनगर रेलवे स्टेशन : प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन. कहा- गुजरात की रेल कनेक्टिविटी हुई सशक्त
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जेवर विधायक के आवास पर की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, कहा "भारतीय जनता पार...
दस साल से बंधक युवती को महिला शक्ति सामाजिक समिति ने मुक्त कराया
अल्फा - 1 सेक्टर की समस्या को लेकर आरडब्लूए पदाधिकारियों ने की एसीईओ से मुलाकात
योगी सरकार की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी
विस्तृत रिपोर्ट : विश्व में कोरोना से 5000 से ज्यादा मौत, देश में 89 लोग संक्रमित, नोएडा में भी मि...
मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य मे नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणो को जागरूक किया
Monsoon Session 2021 : 40 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बन चुके बाहुबली-पीएम मोदी
कोरोना के चलते छोटा होगा संसद का मानूसन सत्र? सितंबर तक स्थगित करने पर भी विचार
यूपी में खुल गए स्कूल : बच्चों में जबरदस्त उत्साह, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
लॉकडाउन में एटीएम तोड़ते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिजली बिल में गौतमबुद्धनगर के निवासियों को राहत दे सरकार : एक्टिव सिटिज़न टीम , सीम योगी को भेजा ज्ञा...
PM Modi Lucknow Visit Live: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी घर की चाबी
बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी की