ग्रेटर नोएडा गणेशोत्सव: टैलेंट शो नृत्य में बच्चो ने बिखेरा जलवा, पेंटिंग प्रतियोगिता में बिखेरे रंग , आज शाम में होगा रागनियों का रंगारंग कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा : शहर में सम्राट मिहिरभोज सिटी पार्क में गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में रविवार को टैलेंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रतिभावान बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया।

इससे पहले रोजाना की तरह सुबह- शाम भगवान गणपति की आरती की गई। सुबह 9 बजे से पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई । जिसमें शहर के सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न विषयों पर पेंटिंग बनाई।



इसके बाद शाम 7 बजे से ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट के सौजन्य से टैलेंट शो के क्रम में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष व 15 वर्ष से ज्यादा उम्र के प्रतिभागियों के लिए 3 केटेगरी बनायीं गयी थी। जिनमे लगभग 35 प्रस्तुतियों के माध्यम से लगभग 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने एकल, युगल और समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं ।

कार्यक्रम का संचालन प्रगति सिंह ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि लीना गोडबोले और अभिजीत गोडबोले चीफ मेडिकल ऑफिसर दिल्ली रहे । निर्णायक की भूमिका में नवनीता, महेश कत्थक गुरु, अलीशा मीर (बनारस घराना), सौरभ शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की संयोजक ज्ञानेश्वरी सिंह ने बताया पेंटिंग प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 4 सितम्बर को घोषित किया जायेगा।

आयोजक चंद्रशेखर गर्गे ने बताया आज सोमवार को जयवीर भाटी एन्ड पार्टी के द्वारा लोक गीत का कार्यक्रम रागिनी शाम 7 बजे से प्रस्तुत किया जायेगा।

इस अवसर पर गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल के ट्रस्टी चंद्र शेखर गर्गे , वैशाली, विवेक , डॉ. विनीत त्यागी, ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट से डायरेक्टर दुर्गेश्वरी सिंह व ज्ञानेश्वरी सिंह, देवेन्द्र, अनमोल, नवल आदि मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : एससी एसटी एक्ट के विरोध में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
सेक्टर डेल्टा-2 में आरडब्ल्यूए ने खुद संभाली सफाई की कमान
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुष विभाग का स्टॉल सर्वश्रेष्ठ
जाट समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
नववर्ष की पावन शुरुआत गौसेवा से: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने प्रस्तुत की सेवा और संस्कार की प्र...
गांवों की समस्याओं के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर पर करप्शन फ्री इंडिया का  हल्ला बोल प्रदर्शन
फसल ऋणमोचन योजना के अंतर्गत प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
यीडा में एक हजार एकड़ जमीन पर कोरियन और जापानी सिटी बसाने की योजना तैयार, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी
जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
हम सभी को साथ लेकर एक ऐसे प्रदेश का निर्माण करना चाहते हैं, जिसका सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ...
ओएसिस वेनेशिया हाइट्स में बाल दिवस पर बच्चों ने की जमकर मस्ती, खेलों और गतिविधियों से गूंजा परिसर
शारदा विश्वविद्यालय में डयबिटीज पर व्याख्यान का आयोजन
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं
अमरपुर में भी ग्रेनो प्राधिकरण ने हटाया अतिक्रमण
साया ज़िऑन में धूमधाम से मनाया गया दिवाली मिलन, बच्चों ने बेहद अनोखे अंदाज से बड़ों को दिलई पर्यावर...