फिर डराने लगा कोरोना महाराष्ट्र में बेकाबू हुई रफ्तार, देश में बीते 24 घंटों में आए 18,327 मामले

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर से खतरा बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के नए आंकड़े डराने वाले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति एक बार फिर गंभीर रूप लेने लगी है। इससे देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,327 नए मामले सामने आए हैं। यह बीते दिनों कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 108 रहा है।

महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों से देश की चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 12 लाख के करीब पहुंच गया है। देश में फिलहाल 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 88 मरीज सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से कोरोना से ठीक होने मरीजों की संख्या 1 करोड़ 8 लाख 54 हजार 128 है। कोरोना वायरस के ज्यादा मरीजों के सामने आने से सक्रिय मामलों में भी वृद्धि हो रही है। देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 1 लाख 80 हजार 304 सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 57 हजार 656 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में फिर से हालात हो रहे बेकाबू 

महाराष्ट्र में फिर से कोरोना बेकाबू होने लगा है। एक दिन में ही संक्रमण की रफ्तार में 250% का इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को राज्य में 10,216 लोग संक्रमित पाए गए। 5 महीने बाद पहली बार है, जब एक दिन के अंदर 10,000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इसके पहले 17 अक्टूबर को 10,259 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

पांच राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,985 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव केस की दर बढ़कर 1.61% हो गई है।  मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक महीने के दौरान केरल, उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले कम हुए। इसके साथ ही रिकवरी दर भी बढ़ी है। देश में बीते 24 घंटों में 14,234 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.98% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.41% है।

कोरोना के नये स्ट्रेन के मामले

अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। यूके, ब्राजील और अमेरिका इसकी मुसीबत झेल रहे हैं। इन नए स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।

देश में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 5 मार्च, 2021 तक 22,06,92,677 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,51,935 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 1.94 करोड़ से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 94 लाख 97 हजार 704 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 14,92,201 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

यह भी देखे:-

Weather Updates Today: यूपी-हरियाणा और बिहार में आज बरसेंगे मेघा
राजस्थान गुर्जर आरक्षण के समर्थन में अखिल भारतीय गुर्जर परिषद ने किया प्रदर्शन
कैप्टन के तेवर: नए संगठन को खड़ा करेंगे अमरिंदर, पंजाब के इन नाराज नेताओं को लाएंगे सा
सेंट जोसेफ विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव का शानदार आगाज़, नन्हे खिलाड़ियों ने जीता सभी का दिल
तीन बजे तक ग्रेटर नोएडा में 60 प्रतिशत मतदान,
नेफोमा ने पीएम मोदी को सौंपा ज्ञापन, होम बायर्स की समस्या का समाधान करने की मांग
यूपी में कब दूर होगा ऑक्‍सीजन का संकट? रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी ये जानकारी
ग्रेनो प्राधिकरण में अब दोपहर 12.30 बजे तक पास से ही मिलेगा प्रवेश, दलालों को रोकने व भ्रष्टाचार पर ...
कोरोना: देश पर मंडरा रहा तीसरी लहर का खतरा, आईसीएमआर ने चौथे सीरो-सर्वेक्षण की बनाई योजना
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार और पद्म भूषण राम सुतार के घर में हुई चोरी का खुलासा, घरेलू सह...
वैक्सीन की किल्लत: अधर में लटका कोरोना टीकाकरण ; टीकाकरण केंद्रों को अस्थायी तौर पर करना पड़ा बंद
धर्मांतरण पर योगी सख्त: दोषियों पर लगेगा रासुका, संपत्ति भी होगी जब्त
R Madhavan की मां भी हुई कोरोना पॉजिटिव, वायरस को लेकर कही ये बात
कोरोना के खौफ से मुक्त हुआ इजरायल, लोगों को चेहरे से मास्क हटाने का आदेश, जानिए कैसे हुआ संभव
दहेज वॉरियर्स का भी सम्मान जरूरी: प्रभान्शु नागर
खुशियों के 25 घर बसेंगे: ओपा फाउंडेशन का सामूहिक विवाह आयोजन