बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह, 4085 को लगी वैक्सीन

नोएडा। जिले में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में बुजुर्गों ने खासा उत्साह दिखाया। बृहस्पतिवार को सरकारी में 1826 और निजी अस्पतालों में 2259 लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। कुल 4085 बुजुर्गों और गंभीर बीमार से पीड़ितों का टीकाकरण किया गया। हालांकि, पहले दिन निर्धारित लक्ष्य नहीं पूरा हो सका।

स्वास्थ्य विभाग ने 7000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया था। तीसरे चरण में 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ितों का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन जिले के 14 सरकारी व 20 निजी अस्पतालों को टीकाकरण की कमान सौंपी थी। सरकारी अस्पतालों में भीड़ व तकनीकी दिक्कतों के कारण थोड़ी परेशानी हुई। वहीं, निजी अस्पतालों में कोई समस्या नहीं आई।

निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए 250 रुपये देने पड़े। जबकि सरकारी में टीकाकरण निशुल्क है। जिले में निजी एवं सरकारी अस्पतालों में 7000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, जिला अस्पताल व जिम्स में प्रत्येक कार्य दिवस पर टीकाकरण होगा। वहीं, अन्य सरकारी अस्पतालों में 3 दिन व निजी अस्पतालों में 4 दिन टीकाकरण होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने अनुसार, तीसरे चरण में 2,60,192 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 10 फीसदी गंभीर रोगी व 90 फीसदी 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के लोग है। वहीं, मार्च में 65,448 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 15 सरकारी और 20 आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पताल हैं।
13 नए मरीज मिले, 13 स्वस्थ
जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। तीसरे दिन भी लखनऊ के बाद सर्वाधिक मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। बृहस्पतिवार को राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 13 नए मरीज मिलें हैं। वहीं, 13 लोग ठीक भी हुए हैं। सबसे अधिक 17 मरीज लखनऊ में मिले हैं। सक्रिय केसों की संख्या के मामले में जिला छठवें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होेने के मामले में पांचवें स्थान पर है। अब तक 25408 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 91 लोगों की मौत हुई है। 69 सक्रिय केस हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 25568 पहुंच चुकी है।

 

 

यह भी देखे:-

एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
 मेक इन इंडिया को प्रमोट करने ग्रेटर नोएडा पहुंची इंस्टाग्राम स्टार अर्पिता चक्रवर्ती
देश में कोरोना को लेकर बुरी ख़बर , 43 हजार से अधिक नए केस आए; केरल में सबसे ज्यादा मरीज
UP Panchayat Election 2021: मुलायम सिंह की भतीजी को भाजपा ने दिया टिकट, देखिए मैनपुरी की सूची
घातक लापरवाही : काढ़े का ज्यादा सेवन जानलेवा, लिवर को पहुंचा रहा है नुकसान
सीमा पर फिर गुस्ताखी करने की फिराक में चीन? ड्रैगन की हर हरकत पर है भारत की पैनी नजर
देश में कोरोना विस्‍फोट, एक दिन में मिले डेढ़ लाख से ज्यादा मामले, 795 की मौत, कई राज्‍यों ने बढ़ाई ...
डांडिया नाईट मे जम कर थिरके युवा
सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा, ग्रेटर नोएडा महात्मा गांधी के लोकल सेल्फ गवर्नमेंट का उत्कृष्ट नमूना
चार वांटेड बदमाशों पर 1 लाख का ईनाम घोषित
वैष्णो देवी की फोटो वाला सिक्का करा सकता है तगड़ी कमाई, मिलेंगे 10 लाख
जिला अस्पताल की बेसमेंट में 70 वर्षीय महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
मकोड़ा के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी 
सुबह दस बजे से दो घंटा जनसुनवाई करें सभी बड़े अधिकारी- CM योगी
कल का पंचांग, 16 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
85 फीसदी कोरोना मरीजों को नहीं है खास दवा की जरूरत, एम्स चीफ ने बताया कैसे हो सकते हैं स्वस्थ