राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमत को लेकर निशाना साधा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा समय में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने एक बार फिर से महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमत को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल , रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से ‘ स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज'(Speaking Out Against Price Rise) अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया- महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।’ उन्होंने पेट्रोलियम, डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर एक वीडियो भी टैग किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी मूल्य वृद्धि के खिलाफ बोलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि पर सरकार पर हमला करती रही है और मांग की है कि कीमतें यूपीए सरकार के समय जिस स्तर पर मौजूद थीं, उसे वापस लाया जाए।

यह भी देखे:-

 डबल मर्डर में खुलासा,  खून का बदला खून, ऐसे लिया भाई के हत्या का बदला , गिरफ्तार 
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : रामजन्म होते ही जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा मैदान
बिहार में रेड अलर्ट, तो यूपी- उत्तराखंड समेत यहां होगी बारिश
किडनी रोगियों के लिए  राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS)  में डायलिसिस इकाई का लोकापर्ण  
कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में सामने आए 13,091 नए मरीज, 266 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस
चार वांटेड बदमाशों पर 1 लाख का ईनाम घोषित
कोरोना : कोरोना मामले होने पर भी नही बन्द होंगे केंद्रीय ऑफिस, केंद्रीय कर्मियों को दफ्तर आने का आदे...
समसारा विद्यालय में चुनावी प्रक्रिया का सफल आयोजन
ऑक्‍सीजन की आपूर्ति दुरुस्‍त करने को पीएम मोदी ने खुद संभाली कमान, उपलब्धता बढ़ाने के लिए बताए तीन उ...
बादलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर गिरोह
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
चुनाव के मद्देनजर पुलिस की नज़र माफ़ियाओं व हिस्ट्रीशीटरों के घर पर, पुलिस ने की चेकिंग
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की
स्मार्ट सिटी मिशन: उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, वाराणसी नम्बर 1
यूपी में आज लॉकडाउन: जानें क्या खुला और कहां है पाबंदी
गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा कार्यशाला: पुलिस अधिकारियों ने दिलाई ट्रैफिक नियमों क...