ग्रेटर नोएडा में गणेश उत्सव की धूम, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में हो रहा है आयोजन , आज टैलेंट गायन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ग्रेटर नोएडा : शहर के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में गणेशोत्सव – 2017 का शुभारम्भ हो गया। प्रतिवर्ष गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है।
आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट फॉर सिंगिंग एंड डांस के सौजन्य से गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज शनिवार को टैलेंट शो – गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगता की संयोजक ज्ञानेश्वरी सिंह ने बताया गायन प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के साथ -साथ युवाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बाँध दिया । कार्यक्रम का सञ्चालन सञ्चालन प्रगति सिंह द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में ज्ञानेश्वरी सिंह और अनुराधा अगस्ती उपस्थित थी। इस अवसर पर आयोजक मंडल से चन्द्रशेखर गर्गे, मुख्य अतिथि संजीव मित्तल (अल्पाइन स्कूल, खुर्जा), दुर्गेश्वरी सिंह डायरेक्टर ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट, आदित्य घिल्डियाल , वेदू भाटी आदि इत्यादि उपस्थित थे। भारी संख्या में लोगो ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के परिणाम 4 सितम्बर को घोषित किये जायेंगे।
कल रविवार 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता एवं शाम 7 बजे टैलेंट शो नृत्य का आयोजन किया जायेगा।
शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवन गणपति के प्रतिमा की स्थापना की गई थी। आज रोजाना की तरह शाम भगवान गणपति की आरती की गई। आयोजन समिति के ट्रस्टी चंद्रशेखर गार्गे ने बताया 4 सितम्बर तक रोजाना सुबह 7:30 बजे और शाम 6:30 बजे आरती की जाएगी। 5 सितम्बर को सुबह आरती,भंडारे का आयोजन कर शाम 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर पंडित रामदेव द्विवेदी ने बताया भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश चतुर्थी पर भगवान की प्रतिमा की स्थापित कर उनकी आराधना करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सारे संकट हर लेते हैं।
गणेशोत्सव में हैंडीक्राफ्ट मेला भी लगाया गया है। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, दिल्ली – 6 चाट व खान-पान के स्टाल्स लगाए गए हैं गए हैं। आने वाले दिनों में रोजाना शाम 7 बजे से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।