‘एनटीपीसी दादरी प्रबंधन सेफ्टी के बारे में सजग और सतर्क’’ – समूह महाप्रबंधक, एनटीपीसी दादरी में 50वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।

‘‘एनटीपीसी लिमिटेड में सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और एनटीपीसी दादरी प्रबंधन हमेशा ही अपने कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सेफ्टी के प्रति हमेशा ही सजग और सतर्क सजग है’’। यह विचार एनटीपीसी दादरी के समूह महाप्रबंधक, सी शिवकुमार ने 50वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किये। समूह महाप्रबंधक (दादरी) ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सेफ्टी को अपनी जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए और कार्यस्थलों, वाहन चलाते समय सतर्क और जागरुक रहना चाहिए और हमेशा सेफ्टी हैलमेट, सेफ्टी बेल्ट एवं अन्य सेफ्टी उपकरणों का उपयोग आवश्यक रुप से करना चाहिए जिससे हम सुरक्षित रहें। समूह महाप्रबंधक ने कहा कि हमें सुरक्षा नियमों का पालन भी आयश्यक रुप से करना चाहिए।

समूह महाप्रबंधक (दादरी) ने आगे कहा कि सभी कर्मचारी, संविदाकर्मी अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करें और सुरक्षित अपने घर वापस जायें। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक ने नारा दिया- ‘‘हर कर्मचारी का योगदान, सुरक्षित दादरी बने महान’’ इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम है- ‘‘आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करें’’।

इससे पूर्व 50वें राष्ट्रीय सुरक्षा दि़वस के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन परिसर में समूह महाप्रबंधक (दादरी) सी शिवकुमार ने सुरक्षा ध्वज फहराया और उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति शपथ ग्रहण करवाई। इस शपथ के माध्यम से समूह महाप्रबंधक (दादरी) ने कर्मचारियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के बचाव के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित महाप्रबंधक (ओएंडएम-थर्मल) देबाशीष दास ने विचार व्यक्त करते हुए सेफ्टी की प्राथमिकता और महत्ता पर प्रकाश डाला और कर्मचारियों से हमेशा सतर्क और जागरुक रहकर कार्य करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (बेस्ट टू एनर्जी) अमित कुमार कुलश्रेष्ठ, महाप्रबंधक (प्रचालन) बिधान चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (एफएम) जी के मोहंती, ने भी विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों से सेफ्टी के प्रति जागरुक रहकर कार्यों को पूरा करने का आग्रह किया।

यह भी देखे:-

वैक्सीन लगवाने पर मिल रहे सोने के सिक्के, स्कूटी और भी महंगे तोहफे
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे व यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत , 6 घायल
अर्ह मण्डल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित 
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का दबदबा : 300 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित तय
धर्मांतरण मामला: कानपुर के आठ कट्टरपंथी उमर गौतम के संपर्क में, एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा
नोएडा: रेमडेसिविर के लिए महिलाओं ने छुए सीएमओ के पैर, अधिकारी बोले- दोबारा आईं तो भेज दूंगा जेल
निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: चौधरी प्रवीण भारतीय
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की मनमानी से त्रस्त है जनता
वामपंथी कन्हैया और जिग्नेश आज होंगे कांग्रेसी, क्या होगा परिणाम
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से पटी काशी, हर तरफ बम-बम की गूंज
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने भारत के भीतर एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का आह्वान किया
आंदोलन : दिल्ली की सीमा पर किसान आज मनाएंगे शहीदी दिवस, पंजाब से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं नौजवा...
मतगणना को लेकर डीएम ने की बैठक, जानिए क्या है तैयारी
कल का पंचांग, 3 दिसंबर 2024 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, स्केटिंग व शूटिंग एक दिसंबर से ही शुरू
GIMS व शारदा अस्पताल में  Covid-19 टीकाकरण का ड्राई रन (अभ्यास) सफलतापूर्वक आयोजित