ताज महल के अंदर बम रखे होने की धमकी के बाद चला सर्च अभियान, नहीं मिला बम, फोन करने वाला गिरफ्तार

पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखे होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया है। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई है। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई और करीब 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई।  मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर, कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले की पहचान हो गई है। फिरोजाबाद के युवक ने कॉल किया था।

पर्यटकों के लिए खुला ताज
सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ताजमहल को फिर से 11: 23 बजे खोल दिया गया। बम होने की फर्जी सूचना देने वाले की पहचान फिरोजाबाद जनपद में हुई है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि युवक को पकड़ा गया है उससे पूछताछ की जा रही है। आईजी रेंज आगरा ए सतीश गणेश ने बताया कि ताजमहल पर फर्जी सूचना देने वाले युवक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

सूर्योदय से खुलता है ताजमहल
गौरतलब है कि ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला जाता है और सूर्यास्त के समय बंद किया जाता है। गुरुवार को भी ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला गया था। पर्यटक सुबह के समय ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में अचानक ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान और पुलिस के जवान पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल की हलचल से ताजमहल के अंदर मौजूद सैलानियों में खलबली मच गई। वहीं जवानों ने ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में समूचे ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया।

पुलिसबल ने बंद कराए दोनों दरवाजे
ताजमहल में प्रवेश और निकास के लिए दो दरवाजे बने हैं। पुलिसटीम ने सैलानियों को ताजमहल से बाहर निकालने के बाद ताज के दोनों दरवाजे बंद करा दिए। सैलानियों के लिए टिकट खिड़की भी बंद कर दी गई। दूर दराज से आए सैलानी परेशान दिखे।

दो तरह के टिकट है ताजमहल पर
बता दें कि ताजमहल पर सैलानियों के लिए दो प्रकार के टिकट की व्यवस्था है। मुख्य गुंबद देखने के लिए दो सौ रुपये का शुल्क रखा गया है। वहीं 50 रुपये सामान्य दर है।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा ईटा 1 सेक्टर में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़
रक्षित सिंह ने इतने बड़े संस्थान से क्यों छोड़ी नौकरी?, असली वजह ये है
मिशन रक्तदान 2021: ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में महिला उन्नति संस्था और SAFE संस्था के संयुक्त ...
टोक्यो ओलंपिक: मुख्यमंत्री योगी बोले- महिला हॉकी टीम की जीत पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली
किसान एकता संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा
मोजर वेयर कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का हाल बेहाल
ग्रेटर नोएडा में यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल शो का आयोजन, निधि शर्मा ने जीता खिताब
ग्रेटर नोएडा में "श्री राम शरणम्" का भव्य आयोजन, संगीत-नृत्य और महा आरती से गूंजा शहर
सिख दंगा: 34 साल बाद मिला न्याय , आरोपी सज्जन कुमार दोषी करार
सोनिया गांधी ने बुलाई AICC की बैठक, देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा संभव
वाराणसी में हुई बारिश तो सरकार की खुली पोल सड़क पर पानी ही पानी अन्दर गढ्ढा ऊपर वाहन
ग्रेटर नोएडा में मॉल, कॉम्प्लेक्स व होटल बनाने का एक और मौका
ICMR और GIMS के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
TECHNOVATION 2024: आईईटी लखनऊ में डिबेट और डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने किया शानद...
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला मंचन : शिव सती संवाद देख आनंदित हुए लोग
ग्रेटर नोएडा: देशी शराब तस्कर गिरफ्तार