प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की खिचड़ी खाने के बाद मौत , प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जैदोपुर में बुधवार की दोपहर में एक छात्रा की खिचड़ी खाने के बाद बेहोश हो गई। घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। तुरंत छात्रा गुंजन (5) को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विद्यालय पहुंचकर छात्रा के परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्कूल से भोजन सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बीईओ की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
बीएसए शिवनारायण सिंह का कहना है कि विद्यालय में 34 बच्चों ने एमडीएम की खिचड़ी खाई थी, जिनमें गुंजन को छोड़कर सभी सामान्य हैं। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गुंजन घर से बेर लेकर आई थी और खाना खाने के बाद खा रही थी, जो उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर में कोरोना मरीजों का जबरदस्त आंकड़ा बढ़ा
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म और सीता जन्म की लीला ने...
बिभर्ते व विओम ने डीसीडीसी डायलिसिस सेंटर में खुशियों के रंग बांट कर मरीजों संग मनाई होली
नोएडा: रयान स्कूल के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, जानिए क्यों
विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
लखनऊ : अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेंगे प्राथमिक स्कूलो के बच्चे
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े
डाक्टरों पर हमला रोकने को लेकर कल 18 जून को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देशव्यापी विरोध का ऐलान
नोएडा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल बनने पर जश्न मनाया
प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या
शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस
संसद में हुड़दंग : विपक्ष की खुल गई पोल, महिला सांसदों ने मार्शल से किया दुर्व्यवहार
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक
जीएल बजाज कॉलेज में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवाओं को सशक्त करने की पहल
चांद पर भारत के पहले कदम का गवाह बना एकेटीयू
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की