भारतीय कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखने का विरोध

ग्रेटर नोएडा: अखिल भारतीय कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश ब्यापी ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन पुरे 75 जिलों के जिलाधिकारी महोदय जी को सौंपा गया है

जिला अध्यक्ष श्री गौरव पटेल ने बताया कि यह ज्ञापन देश के महापुरुष “सरदार पटेल” को अपमानित करते हुए “सरदार पटेल” क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर “नरेंद्र मोदी स्टेडियम” रखे जाने के संबंध में है।

गौरव पटेल जी ने बताया कि हम सभी कुर्मी समाज और सरदार पटेल के बंशज विनम्रता पूर्वक अवगत कराना चाहते है कि अहमदाबाद, गुजरात के मोटेरा क्षेत्र में स्थित स्टेडियम का नाम आधुनिक भारत के निर्माता, किसानों के मसीहा, लौह पुरुष, भारत रत्न “सरदार वल्लभ भाई पटेल” के नाम पर सन 1994- 95 में “सरदार पटेल स्टेडियम” रखा गया था। गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा देश के महापुरुष “सरदार पटेल” को अपमानित करते हुए 132000 दर्शकों की क्षमता वाले विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम 24 फरवरी 2021 को “नरेंद्र मोदी स्टेडियम” रख दिया गया। जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भी बड़ी अफसोस की बात यह है कि इस स्टेडियम का उदघाटन आपके कर कमलों द्वारा किया गया, जो कि आप के पद की गरिमा के विपरीत तथा अत्यंत अशोभनीय है।

जिला महासचिव श्री प्रमोद नगर जी ने बताया कि उक्त घटना से कुर्मी समाज सहित देश भर के “सरदार पटेल” समर्थक आहत है। लोगों को आशंका है कि इस तरह तो भाजपा सरकार देश के सभी महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों को बदल कर अपनी पार्टी के जीवित नेताओं के नाम कर देगी। भारतीय कुर्मी महासभा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन एवं भाजपा सरकार के इस कृत्य की कड़ी से कड़ी निंदा तथा घोर भर्त्सना करती है।

अतः महोदय जी भारतीय कुर्मी महासभा गौतम बुद्ध नगर देश के श्रेष्ठतम महापुरुष “सरदार वल्लभ भाई पटेल” के सम्मान में मांग करती है कि उक्त स्टेडियम पटल से “नरेंद्र मोदी” का नाम हटाकर पुनः “सरदार पटेल स्टेडियम” नाम रखने का दिशा – निर्देश जारी किया जाए। जिससे महामानव “सरदार पटेल” को यथोचित सम्मान प्राप्त हो सके।

महासभा की मांगे पूरी न होने पर राष्ट्रवादी भारतीय कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश में भाजपा सरकार का पुरजोर विरोध करते हुए महामानव “सरदार पटेल” के सम्मान में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

यह भी देखे:-

पत्नी के हत्यारे पति को मिली फांसी की सजा, कैंची से किया था सिर धड़ से अलग
86.16 लाख से अधिक खुराकें एक दिन में दी गई, कोरोना वैक्सीनेशन में दुनिया भर में अव्वल भारत
अवैध कॉलोनियों पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही
कोविड संक्रमितों की संख्या के आधार पर जिलाधिकारी लें नाइट कर्फ्यू का फैसला, अफसरों से बोले सीएम योगी
किसान एकता संघ संगठन की गौतम बुद्ध नगर समेत तीन जिलों की कार्यकारिणी भंग 
मार्च में रिकॉर्ड GST संग्रह ने बदली तस्वीर, बदलते हालात में 9.3 फीसद पर रुक सकता है घाटे का आंकड़ा
ग्रेटर नोएडा: एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में किया गया हिन्दी प्रतियोगिता ”मंथन” का आयोजन
लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत तीन की जमानत पर टला फैसला, अब तीन नवंबर को होगी सुनवाई
गलगोटिया  कॉलेज : इकोसिस्टम रेस्टोरेशन विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार
तेज रफ़्तार क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त
ऑनलाइन बुकिंग कर बदमाशों ने लूटी कैब
ज़्युरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए शेयरधारक समझौते पर किए ह...
कोरोना की नई लहर का कहर: 25 जिलों में लौटे पाबंदियों के दिन, 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन
बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, विकसित भारत के लिए इंस्टीट्यूशन्...
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
पोलेथिन मुक्त भारत के लिए कार्यशाला का आयोजन