‘सीरियल रेपिस्ट’: 4 साल से महिलाओं को बना रहा था निशाना,विरोध करने पर-गला दबाकर हत्या करने की धमकी देता

ग्रेटर नोएडा में कई महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी ‘सीरियल रेपिस्ट’ (Serial Rapist) ने खुलासा किया है कि वह पिछले चार साल से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह विरोध करने पर महिलाओं को नाखूनों से नोंचने और गला दबाकर हत्या करने की धमकी देता था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात मुठभेड़ में पकड़े गए हमीरपुर निवासी हरिशंकर ने पहले भी कई महिलाओं को शिकार बनाया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अकेली महिला की गर्दन पकड़कर उसे झाड़ियों में खींच लेता था। महिला के शोर मचाने या विरोध करने पर उसे नाखूनों से नोंचने और गला दबाकर मारने की धमकी देता था। डर की वजह से महिला कुछ नहीं बोल पाती थी। वारदात के बाद महिला से उसका मोबाइल, नकदी और गहने लूटकर फरार हो जाता था। कई बार वह एक दिन में दो घटनाओं को भी अंजाम देता था।

हमीरपुर में भी कई महिलाओं को शिकार बनाया : पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले 4 साल से ग्रेटर नोएडा में रह रहा था और घटनाएं कर रहा था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने हमीरपुर स्थित अपने गांव में भी कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। हमीरपुर पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को धर दबोचा। अदालत ने उसको जेल भेज दिया है।

बहन की शादी के लिए मां ने जमानत करवाई : आरोपी की जमानत उसकी मां ने करवाई थी। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि 15 जून को आरोपी की बहन की शादी है। इसके चलते आरोपी की मां ने हमीरपुर से कुछ जमानती बुलवाए और बहन की शादी में हाथ बंटाने के लिए बेटे की जमानत करवाई, लेकिन आरोपी जेल से बाहर आते ही फिर से वारदात करने लगा।

पहले भी जा चुका जेल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो साल पहले एक गर्भवती महिला को शिकार बनाया था। वह उसका मोबाइल भी लूटकर ले गया था। घटनास्थल से कुछ दूर उसने दूसरी महिला को शिकार बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां मौजूद गार्ड की वजह से आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया था। दोनों महिलाओं ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।

बाहर आते ही वारदात की

यह आरोपी 17 फरवरी को जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आया था। इसके बाद उसने फिर से महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। 25 फरवरी को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को निशाना बनाया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस आरोपी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी देखे:-

CBSE और AICTE ने मिलकर लॉन्च किया ‘Innovation Ambassador’ प्रोगाम, शिक्षकों को इन पैमानों पर दी जाए...
घरों पर लगा क्यूआर कोड बताएगा “ रोज कूड़ा उठ रहा है कि नहीं ”
जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का उदघाटन
जम्मू-कश्मीर: गलती से सीमा पार कर पीओके पहुंचे युवक को पाकिस्तान ने लौटाया
बुलंदशहर में गूंजा "हर हर महादेव", तृतीय विशाल कांवड़ शिविर बना आस्था और सेवा का संगम
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने नवागणतुक छात्रों से रूबरू हुए डॉ. कुमार विश्वास, कहा निराशा से डरने की ...
गौतम बुद्ध ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उपदेशों के जरिए बुलंद की थी आवाज
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दीपावली के अवसर पर रंगोली उत्सव का भव्य आयोजन
बंगाल चुनाव: नंदीग्राम सीट से कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने किया उम्मीदवार का ऐलान, जानें ममता और शुभेंदु...
आईटीएस डेंटल कॉलेज में स्लीप.डिस ऑर्डरित श्वास के लिए रेडियोग्राफिक विश्लेषण पर वेबिनार का आयोजन
Weather Updates: रविवार तक लगातार हो सकती है बारिश
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर: उपयोग के अनुसार तय की गई बुकिंग की दरें, जानिए पांच घंटे का अधिकतम किराया
GIMS में कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञों ने रखे विचार
मुख्यमंत्री पद पर योगी की जगह अरविंद शर्मा को बेहतर विकल्प बताकर पूर्व विधायक ने मचा दी खलबली
दी होप हॉस्पिटल में चाइल्ड अस्थमा शिविर का आयोजन
यूपी के लिए राहत की खबर, 22 जिले ऐसे हैं, जहां सक्रिय केसों की संख्या 100 से भी कम