हाथरस की घटना ने ‘टोपी’ को फिर से कठघरे में खड़ा किया-CM योगी ,सपा पर हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धारण की जाने वाली ‘टोपी’ पर पूर्व में तल्ख टिप्पणी कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हाथरस में हाल में हुई घटना ने इस टोपी को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए हाथरस की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘कल हाथरस में भी साबित हुआ है। दिनभर सोशल मीडिया पर यह चला कि टोपी वाला कौन था? हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा किया है।’

सीएम योगी ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘कल हाथरस में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, क्या समाजवादी पार्टी का उस अपराधी से कोई संबंध नहीं है? हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है। मैं यह पूछना चाहता हूं यह कौन सी स्थिति है, कौन सी मजबूरी है?’ इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोध किया और एक फोटो दिखाते हुए कहा कि हाथरस मामले का आरोपी भाजपा के सांसद के साथ बैठा है।

मुख्यमंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘आज अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की एक रैली है और रैली के पोस्टर उस अपराधी द्वारा लगाए गए हैं। वह भी समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ लगाए गए हैं। यह क्या साबित करता है? वह पीड़ित लड़की भी चिल्ला चिल्ला कर कह रही है कि उस अपराधी का संबंध किससे है?’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली 24 फरवरी को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा था कि दो ढाई साल का एक बच्चा भी टोपी पहने व्यक्ति को गुंडा समझता है। उनका इशारा मुख्य रूप से विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सदस्यों की तरफ था जो लाल टोपी पहनकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे थे।

सोमवार को हाथरस के सासनी क्षेत्र स्थित नोजल पुर गांव में कथित रूप से बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नहीं लेने पर अंबरीश शर्मा नामक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी गौरव शर्मा सपा का नेता बताया जा रहा है। हालांकि सपा ने इससे इनकार करते हुए उसे भाजपा का नेता बताया है।

यह भी देखे:-

2024 के बजट से प्रमुख निष्कर्ष, बता रही हैं सीए फाल्गुनी श्रीवास्तव
बोरे में मिला अज्ञात महिला का शव
हाईवे पर मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अयोध्या : पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, श्रीराम की नगरी के विकास कार्यों में जन भागीदारी का किया आह्...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी सौर और पवन ऊर्जा: टाटा पावर करेगा 550 करोड़ का निवेश
अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी को दी बधाई
हथियार की नोंक पर ट्रक चालक-परिचालक से लूट
कल का पंचांग, 7 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
एमएसएमई ने राज्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत
BUDGET 2025: कैंसर जैसे गंभीर रोगों के इलाज के लिए 36 दवाइयों की कीमतों में बड़ी छूट, सरकार का ऐतिहा...
Yamuna Authority की 79वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, जानिए क्या खास निर्णय लिए गए
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो 2020 की कुछ झलकियां
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला :  राम जन्म से अयोध्या मे खुशी की लहर
वाराणसी : पीएम ने खींंचा यूपी के विकास का खाका, दस बिंदुओं में जानिए प्रमुख बातें...