प्रदेश में अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल -मायावती, बसपा अध्यक्ष, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए महिला उत्पीड़न के मामलों में सरकार पर असंवेदनशील और लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा  उत्तर प्रदेश में वैसे तो हर प्रकार के अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल है, लेकिन खासकर दलित और महिला उत्पीड़न एवं असुरक्षा की आए दिन होने वाली दर्दनाक व शर्मनाक घटनाओं से हर तरफ चिन्ता है।

ऐसे संगीन मामलों में भी सरकार की असंवेदनशीलता व लापरवाही अति-दुःखद है।   उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा हाथरस में दलित उत्पीड़न व पिता की हत्या तथा गुजरात में दलित आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम हत्या यह साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में भी दलितों, शोषितों और महिलाओं आदि की जान तथा आत्म सम्मान कतई सुरक्षित नहीं है। सरकार इस ओर तुरन्त ध्यान दे।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 27 अगस्त , जानिए  शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
यूपी में गेहूं खरीद नीति जारी,100 कुंतल गेहूँ बेचने पर नही कराना होगा ऑनलाइन सत्यापन
बच्चों के लिए वैक्सीन आने में लगेगा अभी और वक्त, DGCI से नहीं मिली है अभी मंजूरी
कोरोना वायरस को मारने में सक्षम है सूर्य का प्रकाश, स्टडी में आई सामने आई यह बात
शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम
पति समेत पांच पर लगा दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
आईईसी कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
हैवानियत की हदें पार: फेसबुक पर दोस्ती की, बर्थ डे के बहाने बुलाकर बंधक बना किया दुष्कर्म
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
टिक टॉक का भारतीय विकल्प है चिंगारी ऐप
दिल्ली : प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने किया बवाल, पांच गिरफ्तार, इलाके में तनाव
भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभा और साहित्य का संगम, ग्रेटर नोएडा के भगवत शर्मा हुए सम्मानित
पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी :- जारी हो गया कोरोना कर्फ्यू का नया आदेश, जानिए कौन सी दुकान कितने बजे तक खुलेगी
विश्व आत्महत्या बचाव दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कोरोना नियंत्रण: यूपी मॉडल कारगर, 24 घंटे में मिले सिर्फ 90 नए संक्रमित केस