वाराणसी: काशी विद्यापीठ का 42वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने 69 वर्षीय बुज़ुर्ग को थमाई डिग्री

वाराणसी. वाराणसी  के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 42वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों को गोल्ड मेडल और उपाधिया दीं. इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी हर्ष का माहौल रहा. लेकिन इस माहौल में एक ऐसा भी चेहरा रहा जो चर्चा का विषय बना रहा. 69 वर्ष के उम्र ये बुजुर्ग आकर्षण का केंद्र बने रहे क्योंकि इन्होंने इस उम्र में लॉ की डिग्री हासिल की है. राज्यपाल से यह डिग्री मिलने के बाद वह काफी खुश नजर आए, लेकिन जब उन्होंने इस उम्र में पढ़ाई करने की कहानी बताई तो काफी दिलचस्प रही क्या है.
युवा छात्र छात्राओं के बीच में बैठे 69 वर्ष के बुजुर्ग सेवा निर्मित इंजीनियर है. इनका नाम सुरेंद्र प्रसाद है. रिटायर होने के बाद इन्होंने वकालत करने की ठानी और आज सुरेंद्र को गोल्ड मेडल मिला. गोल्ड मेडलिस्ट 69 वर्षीय एलएलबी के छात्र सुरेंद्र ने बचपन का किस्सा बताया कि उनके परिवार के एक वकील ने विरोधी से मिलकर उन्हें एक मुकदमे में हरवाया था, तभी से वो एक जज बनना चाहते थे. लेकिन बाद में वो एक इंजीनियर बने और नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्होंने काशी विद्यापीठ से एलएलबी पूरी की है.

राज्यपाल आनंदी बेन ने गोल्ड मेडल हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में खाता उत्सव रहा युवा छात्र- छात्रा खाता उत्साहित दिखे. लेकिन छात्राओं ने डिग्री और मेडल लेने के बाद अपने उज्जवल भविष्य की कामना की और अपने माता-पिता को श्रेय दिया. कहते हैं कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है 69 साल की उम्र में वकालत की डिग्री हासिल कर सुरेंद्र प्रसाद ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिया और समाज में संदेश भी दिया. यदि आप कुछ करने की ठानी है तो उसके लिए उम्र बाधा नहीं बन सकता.
इस दौरान कुलपति प्रो टीएन सिंह मौजूद रहे. इस बार भी छात्राओं ने ही बाजी मारी है. इस दौरान 60 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए. इसमें छात्राओं की संख्या 41 और छात्रों की संख्या 19 है. शताब्दी समारोह के बाद होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. आशुतोष शर्मा रहे.

यह भी देखे:-

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव फेसबुक लाइव में हुए भावुक, कहा- मुझे सुशांत सिंह राजपूत मत बनाओ!
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने मनाया तीज महोत्सव
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने की यमुना प्राधिकरण में समीक्षा बैठक
कोरोना के नए वैरिएंट 'लैम्बडा' की चपेट में आए 29 देश, इसके आगे एंटीबॉडी भी होगी बेअसर
गौ सेवा कर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने किया नव वर्ष का स्वागत
राम मन्दिर: एयरपोर्ट के लिए मोदी सरकार ने भी दिया 250 करोड़, निर्माण कार्यों को मिलेगी गति
सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले जुबेर मालिक को AIMIM ने किया सम्मानित 
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन
बिहार में कोरोना से हाहाकार, 56 मरीजों की मौत, आबादी का 0.01 फीसदी Covid- 19 संक्रमित
गौतमबुद्धनगर में कोरोना मरीजों का जबरदस्त आंकड़ा बढ़ा
ग्रेटर नोएडा को जी-20 के रंग में रंगने की तैयारी शुरू
लखीमपुर खीरी : अंतिम अरदास में किसी भी राजनेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं , राकेश टिकैत भी पहु...
पाँच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ, कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बादलप...
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : ताड़का का हुआ वध, लगे जय श्री राम के जयकारे
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश 
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पैंक्रियाटिक कैंसर और किडनी ट्रांसप्लांट पर जागरूकता सत्र, रोबोटि...