सपा व्यापार सभा की हुई समीक्षा बैठक

नोएडा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा नोएडा महानगर की समीक्षा बैठक प्रदेश सचिव मधुकर सिंगल के आव्हान पर व्यापार सभा के अध्यक्ष बाबूलाल बंसल ने अपनी कार्यकारिणी सहित अग्रसेन भवन सेक्टर-33 पर बुलाई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग द्वारा भेजे गए प्रदेश सचिव मधुकर सिंघल ने संगठन की समीक्षा की। नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक बिग व महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मधुकर सिंगल ने बताया कि सभी व्यापारी भाइयों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ को मजबूत करना हैं। महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि नोएडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो मुख्यमंत्री रहते हुए कार्य किए वह किसी से छिपे नहीं है। इन कार्यों में एलिवेटेड रोड बनवाना, स्टेडियम बनवाना, कॉलेज बनवाना, हॉस्पिटल बनवाने सहित अनेकों कार्य सम्मिलित है। महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि हम सभी व्यापारी भाई छोटे-छोटे समूह बनाकर जनसंपर्क करें और समाजवादी पार्टी के पूर्व में किए गए कार्यों से जनता करे अवगत कराएं। व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष बाबूलाल बंसल ने कहा कि हम कार्यकारिणी में 31 सदस्य हैं हम दिन रात मेहनत करके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट अंकुर गोयल, सुनील सिंघल, सुभाष चंद शर्मा, गौरव चाचरा, संदीप अग्रवाल, अर्जुन गोयल, दीपक मावी, अंकुर बंसल, विनोद शर्मा, अनिल शर्मा, पुनीत गर्ग, मनोज गोयल, निश्चल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बच्ची की आग में झुलस कर मौत
ग्रेटर नोएडा : साईं बाबा की आज निकलेगी पालकी यात्रा
सुप्रीम कोर्ट : 20 साल से अलग पति-पत्नी आए साथ, जानें क्‍या है पूरा मामला
जेवर क्षेत्र को 75 वर्ष बाद मिला अपना बिजली घर
पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार
मनरेगा बचाओ संग्राम: मकोड़ा गांव में कांग्रेस की पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल, भाजपा सरकार पर साधा निशा...
समाजसेवी रंजन तोमर ने माँगा सभी पार्टियों से टिकट कहा 'नहीं है धनबल या बाहूबल , सुशिक्षित युवा समाज...
यूपी : आज पेश होगा अनुपूरक बजट, अधूरी परियोजनाएं और वादे पूरा करने पर जोर 
 एक और फाँसी : आज़ाद भारत मे होगी पहली महिला को फाँसी, क्या है यूपी की शबनम की कहानी
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न, बजट बढ़कर 5575 करोड़ हुआ
अपना जनहित समिति ने जरूरतमंद बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण किया
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 13 लोगों पर लगाया गैंगस्टर
नोएडा एक्सप्रेस वे पर  घोड़ों की रेस का वीडियो वाइरल, एसएसपी ने  दिए जांच के  आदेश 
Indian Navy : भारतीय नौसेना में मैट्रिक रिक्रूट भर्ती, आवेदन 23 जुलाई तक
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला: सीता हरण के बाद 50 फीट की ऊंचाई पर हुआ रावण-जटायु का युद्ध, द...
फ्रेंच अपार्टमेंट में नवनिर्वाचित एओए टीम ने संभाली कमान, प्रशांत बने अध्यक्ष