हाथरस में छेड़खानी के विरोध में पिता की हत्या, अखिलेश बोले- यूपी में अपराधी बेलगाम, मुख्यमंत्री घूम रहे बंगाल

हाथरस में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर गुंडों ने पिता को गोलियों से भून डाला। इसे लेकर विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब हाथरस में एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है।

भाजपा सरकार से हताश उत्तर प्रदेश की नारियों ने अब तो इस सरकार से इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में हाथरस जैसी वारदातें हो रही हैं और सीएम बंगाल घूम रहे हैं। रामराज की बात करने वालों की सरकार में बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस की पीड़ित बेटी से मिलने सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। मैं खुद उस बेटी से मिलने जाऊंगा।अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की तरफ देख रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सारी व्यवस्था खराब कर दी। हमने मंडियां बनाई, सरकार उन मंडियों को समाप्त कर रही है। किसान को सिर्फ बाजार के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। मंडी खत्म कर किसानों को बर्बाद सरकार कर देगी। बता दें कि हाथरस में अमरीश नाम के एक शख्स ने बेटी से छेड़खानी पर गुंडों की शिकायत थाने में कर दी थी। इससे बौखलाए गुंडों ने खेत में जाकर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा आई आई एम टी कॉलेज में लगाये गये रक्तदान शिविर में 107 विद्यार्थियों न...
वेव मेगा सिटी सेंटर के खुद को दिवालिया घोषित करने कदम से, नाराज सैकड़ों खरीददारों ने प्रदर्शन किया
अप्रैल से 28 मई तक कुल 645 बच्चों ने कोरोना के कारण अपने मां-बाप खो दिए: रिपोर्ट
रेरा से खरीदारों को नहीं मिल रही है मदद : ए.के. सिंह, खरीदार
कोरोना वायरस को मारने में सक्षम है सूर्य का प्रकाश, स्टडी में आई सामने आई यह बात
ज्ञानव्यापी मस्जिद का एएसआई सर्वे करने के आदेश को सुन्नी वक्फ बोर्ड देगा चुनौती
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के कई कोतवाली प्रभारी/ थानाध्यक्ष का इधर से उधर तबादला, देखें सूची
नितिन गडकरी ने सरकारी अफसरों को फिर लताड़ा; काम नहीं करते तो फिर मोटी सैलरी क्यों दें?
मुठभेड़ में मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी गैंग के दो बदमाश ढेर, डिप्टी जेलर हत्याकांड में थे शामिल
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के मंचन में अहिल्या उद्धार के दृश्य ने मोहा मन
भारत से मुकाबले के लिए तिब्‍बती टुकड़ी को स्‍पेशल ऑपरेशन की ट्रेनिंग दे रहा शातिर चीन
केवीएस: पहली कक्षा में दाखिले की दौड़ एक अप्रैल से शुरू, 19 तक ऑनलाइन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
एनटीपीसी दादरी में नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा रोड सेफ्टी हेतु जागरुकता कार्यक्रम
केरल के मुख्यमंत्री बन सकते है मेट्रोमैन श्रीधरन, बोले- इन्फ्रा विकास पर होगा जोर
24 घंटों में 1.61 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले, 879 लोगों की गई जान
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने पदभार ग्रहण किया