ग्रेटर नोएडा में ‘गंगा जमुनी कवि सम्मेलन’ 7 मार्च को

महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक और पत्रकार स्वर्गीय विजय सिंह पथिक जी की स्मृति में पथिक विचार केंद्र के द्वारा आगामी 7 मार्च को ग्रेटर नोएडा में एक ‘गंगा जमुनी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई बड़े कवि और शायर भाग लेंगे। इस अवसर पर पदम श्री अशोक चक्रधर का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। लोक गायक ब्रह्मपाल नागर , श्री प्रमोद शर्मा ‘असर’ को भी सम्मानित किया जायेगा।
पथिक विचार केंद्र के संयोजक राजकुमार भाटी ने बताया कि विजय सिंह पथिक स्वतंत्रता सेनानी और किसान सत्याग्रही होने के साथ-साथ एक महान कवि भी थे। उन्होंने 32 पुस्तकें लिखीं। उनका लिखा महाकाव्य ‘प्रहलाद विजय’ हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर है। ग्रेटर नोएडा में विगत 15 वर्षों से उनकी स्मृति में गंगा जमुनी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।
आयोजन समिति के सदस्य व वरिष्ठ कवि ओम रायजादा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि श्री उदय प्रताप सिंह, पदमश्री श्री अशोक चक्रधर, वरिष्ठ गीतकार विष्णु सक्सेना, हास्य व्यंग के कवि सुदीप भोला, मशहूर शायरा मुमताज नसीम और गीत गजल के सशक्त हस्ताक्षर गुणवीर राणा आदि कवि सम्मिलित होंगे। कवि सम्मेलन 7 मार्च रविवार के दिन दोपहर 2 बजे से 6 बजे के बीच नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कालेज में होगा।

यह भी देखे:-

नॉन रेजीडेंसियल आवंटी जीएसटी में करा लें अपना पंजीकरण, पंजीकृत आवंटियों को खुद से ही आरसीएम के तहत ज...
एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में ग्रेटर नोएडा से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिला अहम जिम्मेवारी
बंगाल: पीएम मोदी का ममता पर हमला, बोले- टीएमसी का फूल जनता के लिए शूल, रक्त का खेला नहीं चलेगा
एयरपोर्ट के पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, एक लाख वर्ग मीटर भूमि कब्जा मुक्त
बसपा ने गौतमबुद्ध नगर में जारी की प्रत्याशियों की सूची , देखें
26 सितंबर को लॉन्च होगी ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना
यमुना एक्सप्रेस वे : ट्रक में बस ने मारी टक्कर, परिचालक की मौत 
नोएडा को मिली बड़ी सौगात: सीएम योगी ने किया 550 बेड के सुपर स्पेशियलिटी मेदांता हॉस्पिटल का उद्घाटन,...
देश के माथे पर एक कलंक की तरह था इंदिरा का आपातकाल, 10 बिंदुओं में जानें- इससे जुड़ी कुछ खास बातें
लखनऊ में आज आठ ब्लाकों में पड़ेंगे वोट, सात में सपा व भाजपा के बीच सीधी टक्कर
शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि मनाई
Ind vs SL 1st ODI: धवन की कप्तानी पारी, भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 7 विकेट से हराया
कोरोना अपडेट : जानिये आज क्या का क्या है रिपोर्ट
गाजियाबाद: गार्ड ने बाहर से लगाई कुंडी, कमरे में सो रहे नौ लोगों पर खिड़की से दागीं दनादन गोलियां, द...
कांग्रेस द्वारा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए विधानसभा घेराव का आह्वान
आज ग्रेटर नोएडा में सजेगा सुर-साधना का संगम, तानराज संगीत विद्यापीठ करेगा सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन