UP Panchayat Election 2021: खत्म हुआ इंतजार, आज पता चल जाएगा कौन सी सीट क‍िस श्रेणी में आरक्षित

UP gram panchayat election 2021 reservation list: उत्‍तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए जिस दिन का इंतजार लंबे समय से हो रहा था वो दिन अब आ गया है. आज यानी मंगलवार को पता चल जायेगा कि कौन सी सीट किस श्रेणी में आरक्षित होगी और कौन सी सीट आरक्षित से सामान्य हो जाएगी. यूपी के सभी 75 जिलों में आरक्षण की सूची तैयार है. सभी जिलों में आज यानी 2 मार्च को आरक्षण सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी सभी पांच सीटों के लिए आरक्षण की सूची जारी की जाएगी. ये पद हैं जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान. बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन से आरक्षण की सूची पहले ही जारी हो चुकी है.

पंचायती राज निदेशालय में उप निदेशक और पंचायत चुनावों के नोएड अफसर आरएस चौधरी ने बताया कि आरक्षण की ये सूची पहली सूची होगी. इसके जारी होने के बाद से इसपर आम जनता की आपत्तियां मांगी जाएंगी. 2 मार्च से ही आपत्तियां ली जाएंगी. 8 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी और 12 मार्च तक उनका निस्तारण कर दिया जाएगा. 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी होगी.

बता दें कि 2 मार्च को जारी होने वाली पहली सूची और 15 मार्च को फिर से जारी होने वाली अंतिम सूची में ना के बराबर बदलाव होने की संभावना है. ऐसे में आज पता चल जाएगा कि सीटों की स्थिति क्या रहती है.
गौरतलब है क‍ि यूपी में 3051 पद जिला पंचायत सदस्यों के, 826 ब्लॉक प्रमुखों के, 75 हजार 855 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के, 58 हजार 194 ग्राम प्रधानों के और 7 लाख 31 हजार 813 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के हैं. इनमें से 1 फीसदी अनुसूचित जनजाति (ST), 21 फीसदी अनुसूचित जाति (SC) और 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित की जायेंगी. बाकी 51 फीसदी सीटें सामान्य के लिए होंगी. सभी वर्गों में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.

यूपी सरकार ने फैसला लिया था कि इस बार आरक्षण में रोटेशन सिस्टम का पालन किया जाएगा. इसी आधार पर जिलों में लिस्ट तैयार की गई है.

यह भी देखे:-

"कश्मीर जीतने में तालिबान करेगा हमारी मदद", इमरान खान की पार्टी नेता के बिगड़े बोल; किया बड़ा दावा
हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त
1 फरवरी को हिंदू एकता सम्मेलन, 12 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
आज़ाद अधिकारी सेना के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पहुंचे नोएडा, धरना दे रहे किसानों का किया समर...
गौशाला को सजाने -संवारने में जुटे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
खुशखबरी: BLW से मोजांबिक के लिए दो रेल इंजनों को आज रवाना करेंगे रेल मंत्री
गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट : लगातार बढ़ रही है संक्रमित मरीजो की संख्या, जानिए किन इलाकों में बढे मरीज
दरोगा आत्महत्या केस: निर्मल का मार्मिक खत, सरकार! आपके सहारे बच्चों को छोड़कर जा रहा हूं, लोन माफ न ...
पाँच बच्चों की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या की, आरोपी महिला, प्रेमी समेत चार ल...
ओवैसी ने मांगी सुरक्षा: लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हो सकती है
IPL 2021 MI vs RCB Match LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और लिन क्रीज पर
"नशा मुक्त भारत की ओर एक कदम और": प्रेस क्लब में श्रीवर्धन त्रिवेदी ने दी प्रेरणादायी प्रेरणा
Tokyo Olympics: तीरंदाजी में दीपिका ने किया आगाज, रैकिंग राउंड में रहीं नौवें स्थान पर
घने कोहरे की चादर में लिपटा एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विभिन्न एक्सप्रेसवे पर हुई दृश्यता कम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सेक्टर डेल्टा टू में लगा गंदगी का समस्याओं क...
किसान दिवस का आयोजन 15 अक्टूबर को लुहारली दादरी में