प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे। कोरोना की वजह से यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा देशों के एक लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है।  सोमवार देर रात को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कल दो मार्च को सुबह 11 बजे मैरीटाइम इंडिया समिट का उद्घाटन किया जाएगा। यह शिखर सम्मेलन समुद्री क्षेत्र के सभी हितधारकों को एक साथ लेकर आएगा और भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

इस सम्मेलन का आयोजन बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। 2-4 मार्च के बीच डिजिटल माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए डेनमार्क सहयोगी देश है।

केंद्रीय बंदरगाहों के स्वतंत्र प्रभार, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि ये शिखर समुद्री क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। देश में सभी बंदरगाहों का आधुनिकीकरण हो रहा है। इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मैरीटाइन विजन तैयार किया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि शिखर में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सामने मैरीटाइम विजन भी रखेंगे। 50 से ज्यादा देशों ने इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण किया है। 1,17,000 प्रतिभागी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें कई देशों के राजदूत भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि दुनिया भारत के समुद्री क्षेत्र में निवेश करना चाहती है।

 

यह भी देखे:-

बीएसपी से आए विधायकों ने सचिन पायलट समर्थकों को बताया गद्दार, राजस्थान कांग्रेस में और भड़की रार
फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड की रोड डंडे से पीटकर हत्या
सपा ने छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
BJP Foundation Day- 4 दशकों में बीजेपी ने लगातार छूईं नई ऊंचाइयां :चेतन
एनटीपीसी दादरी में कोविड वैक्सीनेशन शिविरों में 1750 लोगों को टीका लगाया गया
मौलाना कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग का है आरोप
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल जयंती
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम
पौधा सौंप कर दी गजेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनने की बधाई
आठ साल से फरार ईनामी डकैत "धूम " को एसटीएफ ने दबोचा
टोक्यो ओलंपिक: सीधे दो सेटों में जीतना चाहती हैं सिंधु? 'खेलों के महाकुंभ' में अभी तक के सफर पर एक न...
सस्ता होगा पेट्रोल? साउदी अरब ने भारत को दिया कीमतें घटाने का फॉर्मूला
निर्माणाधीन फिल्म सिटी का निरीक्षण करने पहुंची फिल्म बंधु की टीम, अभिनेता राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व...
रक्तदान महादान : रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
डेल्टा प्लस वैरिएंट: 24 घंटों में मिले 40,120 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत