पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) :रेल कर्मचारी के ऊपर से ही धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेन ,बाल-बाल बची जान पढ़े पूरी ख़बर

पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) यार्ड में सोमवार शाम एक रेल कर्मचारी के ऊपर से ही ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई । ड्यूटी से घर लौट रहे रेलकर्मी धर्मेंद्र के सामने अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गयी। सूझबूझ का परिचय देते हुए वह रेल पटरी के बीच में लेट गए। ट्रेन उनके ऊपर से निकल गई। इससे उनकी जान बाल-बाल बची। हालांकि इस दौरान उसे चोट आई है लेकिन खतरे से बाहर है।

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्ल्यूआई में कार्यरत 32 वर्षीय धर्मेन्द्र सोमवार शाम ड्यूटी के बाद रेलवे लाइन के ऊपर से पैदल ही घर लौट रहे था। अचानक उनके पीछे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस आ गयी। इससे घबड़ाकर वह रेल पटरी के बीच में लेट गया। यह नजारा देख उसके साथियों की सांसें अटक गई।

ट्रेन धर्मेंद्र के ऊपर से धड़धड़ाते हुए गुजर गई तो साथी दौड़कर उसके पास पहुंचे। धर्मेंन्द्र को जीवित देख उनकी जान में जान आयी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र को तत्काल लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह खतरे से बाहर है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि रेलकर्मी ने रेल पटरी के मध्य लेटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी उसे चोट लगी है लेकिन खतरे से बाहर है।

यह भी देखे:-

गलगोटियाज कॉलेज के प्रोफेसर और छात्रों ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कॉपी किताबो का वितरण किया
कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण पर कार्यशाला का आयोजन
मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी परोसने जा रहा था शराब ! पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेरा
ग्रैंड वेनिस मॉल में कंटेम्परेरी आर्ट शो के लिए जबरदस्त उत्साह
नाइट कर्फ़्यू लगाने पर डीएम की अधिकारियों के साथ बैठक आज
गैंगस्टर अनिल दुजाना ने यूपी पंचायत चुनाव में मारी एंट्री, पूजा भाभी बनेंगी उम्मीदवार
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने स्वतंत्र सेनानी जसवंत भाटी की वीरांगना माता जगमाली देवी का किया सम्मा...
देश में कोरोना विस्‍फोट, एक दिन में मिले डेढ़ लाख से ज्यादा मामले, 795 की मौत, कई राज्‍यों ने बढ़ाई ...
जिम्स अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा को बढ़ावा, सुरक्षा कर्मियों को मिला आग बुझाने का प्रशिक्षण
आईआईएमटी में "द साबरमती रिपोर्ट" का प्रमोशन, विक्रांत मैसी और स्टारकास्ट ने छात्रों संग साझा किए अनु...
कोरोना का कहर: चुनावी राज्यों में रैलियों से कई गुना बढ़ा, विशेषज्ञ चिंतित
मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, लोक कलाकारों को हर माह मिलेंगे चार हजार रुपये और एक करोड़ का बीमा
कोरोना : हर मौत मेडिकल लापरवाही नहीं मान सकते, मुआवजे से इनकार: सुप्रीम कोर्ट
ईपीसीएच - बीएए ने 'वृक्ष - इंडियन टिंबर लीगलटी एसेसमेंट एंड वेरिफिकेशन स्कीम' और 'रीचिंग आउट टु ओवरस...
जहरीली शराब पीने से चार की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
केन्द्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने किया स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एनएसडीसी इंटरनेशनल एकेडमी) का उद्घ...